टेक्नोलॉजी का फायदा भी होता है और नुकसान भी, हाल ही में एक ड्रग डीलर को टेक्नोलॉजी के चलते पकड़ा गया।
Photo Credit: Pexels/Kindel Media
लुईस ने नॉर्थ किलबर्न में ड्रग्स सप्लाई करने के लिए वहां के युवाओं को शामिल किया था
टेक्नोलॉजी का फायदा भी होता है और नुकसान भी, हाल ही में एक ड्रग डीलर को टेक्नोलॉजी के चलते पकड़ा गया। दरअसल ड्रग डीलर पुलिस से छिपने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसका पता तब चल गया जब गलती से उसका डिवाइस पब्लिक वाई-फाई से कनेक्ट हो गया और उसकी लोकेशन सामने आ गई। लंदन में नॉर्थ-वेस्ट के वेम्बली में 34 वर्षीय जोएल लुईस बॉबी ड्रग्स लाइन चला रहा था और नॉर्थ किलबर्न में कोकीन और हेरोइन की सप्लाई करता था। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
द मेट्रो के अनुसार, पुलिस ड्रग्स सप्लाई में करने के शक में पकड़े गए बच्चों के मोबाइल फोन की जांच के बाद ड्रग्स ऑपरेशन की जांच कर रही थी। ड्रग सप्लायर लुईस ने अपनी लोकेशन को छिपाने के लिए कई प्रयास किए थे और अपने डिवाइस पर VPN का इस्तेमाल किया था। मगर एक छोटी सी गलती ने पुलिस को उसकी पहचान करने में मदद की, क्योंकि जहां वो रह रहा था वहां पर उसका डिवाइस उस एड्रेस पर पब्लिक वाई-फाई से कनेक्ट हो गया। फिर पुलिस ने 7 जुलाई को वेम्बली में उस घर पर वारंट के साथ कार्रवाई की। जब पुलिस वहां पहुंची तो लुईस अलमारी में छिप गया, लेकिन पुलिस ने उसे खोज निकाला। कथित तौर पर गिरफ्तारी के दौरान उसने पूछा कि तुमने मुझे खोजा कैसे?
रिपोर्ट के अनुसार, जब लुईस के फोन की जांच हुई तो पता चला कि डेली उसे 100 से अधिक कॉल्स आती थीं और उसकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में करीब 250 ड्रग यूजर्स के नंबर थे। पुलिस ने उसके पास से लगभग 8,800 पाउंड के कोकीन और हेरोइन जैसे ड्रग्स भी बरामद किए। इसके अलावा करीबन 8 हजार पाउंड कैश और 6 मोबाइल फोन भी मिले। उनमें से एक फोन बॉबी ड्रग्स लाइन से जुड़ा हुआ था। इसके अलावा पुलिस को वहां से एक लोडेड बंदूक, 9 मिमी के 13 राउंड कारतूस, एक बड़ा चाकू और एक फ्लिप नाइफ भी मिला।
लुईस ने नॉर्थ किलबर्न में ड्रग्स सप्लाई करने के लिए वहां के युवाओं को शामिल किया था और उसके बाद वो हिंसा, डराने-धमकाने और अन्य आपराधिक गतिविधियों में भी लिप्त हो गए। पुलिस ने बताया कि काउंटी लाइन्स ऑपरेशन से युवाओं और स्थानीय समुदायों को गंभीर नुकसान हो सकता है। नॉर्थ किलबर्न में कोकीन और हेरोइन की सप्लाई और उससे संबंधित क्राइम के लिए हैरो क्राउन कोर्ट द्वारा लुईस को 12 साल और 9 महीने की सजा सुनाई गई।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ