ब्रिटेन में सेल्‍फ ड्राइविंग कारों में TV देख सकेंगे ड्राइवर, लेकिन मोबाइल यूज करने पर बैन

व्‍हीकल्‍स को टेस्टिंग से गुजरना होगा। मानकों को पूरा करने पर ही उन्हें सेल्फ-ड्राइविंग के रूप में अप्रूव किया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2022 18:54 IST
ख़ास बातें
  • ब्रिटेन के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने हाइवे कोड में बदलाव का फैसला किया
  • हालांकि सेल्‍फ ड्राइविंग के दौरान लोगों को अलर्ट रहना होगा
  • मोबाइल फोन ध्‍यान भटकाते हैं, इसलिए उन पर बैन रहेगा

सरकार को उम्मीद है कि साल 2025 तक एक पूर्ण रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार हो जाएगा।

सेल्‍फ ड्राइविंग कारें जिंदगी को आसान बनाने के लिए तैयार हैं, खासकर ब्रिटेन में। ब्रिटेन की सरकार अपने हाइवे कोड में बदलाव करने जा रही है। यहां की सड़कों पर सेल्फ-ड्राइविंग कारों को मंजूरी मिलने के बाद ड्राइवर कार में बैठकर टीवी देख सकेंगे। हालांकि उन्‍हें हाथ में मोबाइल लेकर उसे इस्‍तेमाल करने की इजाजत नहीं मिलेगी। ब्रिटेन के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने हाइवे कोड में बदलाव का फैसला किया है। इस साल के आखिर तक नए नियमों के साथ सेल्‍फ-ड्राइविंग व्‍हीकल को इस्‍तेमाल किया जा सकता है, हालांकि उससे पहले व्‍हीकल्‍स को टेस्टिंग से गुजरना होगा। मानकों को पूरा करने पर ही उन्हें सेल्फ-ड्राइविंग के रूप में अप्रूव किया जाएगा। 

एक न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार को उम्मीद है कि साल 2025 तक एक पूर्ण रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार हो जाएगा। हालांकि सेल्‍फ ड्राइविंग के दौरान लोगों को अलर्ट रहना होगा, ताकि किसी आपात स्थिति में वह गाड़ी पर कंट्रोल कर सकें। कोड के किए जा रहे बदलावों के बाद जब व्‍हीकल सेल्‍फ ड्राइव‍िंग मोड में होगा तो ड्राइवर कार की बिल्‍ट-इन-स्‍क्रीन में ड्राइविंग से जुड़ा कंटेंट देख सकेंगे। 

रिपोर्ट के अनुसार, सेल्फ-ड्राइविंग मोड में मोबाइल फोन इस्‍तेमाल करने पर अब भी प्रतिबंध रहेगा,  क्योंकि रिसर्च में दिखाया गया है कि इससे ड्राइवर्स का ध्‍यान भटकने की गुंजाइश ज्‍यादा रहती है। आंकड़े बताते हैं कि ब्रिटेन में सेल्फ-ड्राइविंग व्‍हीकल्‍स के डेवलपमेंट से वहां की इकॉनमी में साल 2035 तक 38,000 नौकरियां पैदा हो सकती हैं। 

देश के ट्रांसपोर्ट मिनिस्‍टर ट्रुडी हैरिसन ने कहा है कि रेगुलेटरी बदलाव सेल्फ-ड्राइविंग व्‍हीकल्‍स के लिए मील का पत्थर हैं। यह यात्रा करने के तरीके में क्रांति लाएगा, जिससे भविष्य में किया जाने वाला सफर ज्‍यादा सेफ और विश्‍वसनीय होगा। गौरतलब है कि पिछले साल चीन ने भी बीजिंग की सड़कों पर ‘रोबोटैक्सिस' के इस्‍तेमाल को मंजूरी दी है। 
Advertisement

ब्रिटेन के प्रस्तावों पर प्रतिक्रिया देते हुए ब्रिटेन में मोटरिंग रिसर्च बॉडी RAC फाउंडेशन के डायरेक्‍टर स्टीव गुडिंग ने कहा है कि ड्राइवरलैस कारें एक ऐसे फ्यूचर का वादा करती हैं, जिनसे सड़कों पर होने वाले हादसों में कमी लाई जा सकती है। दावा है कि नई तकनीक से इंसानी गलतियों में कमी आएगी और ब्रिटेन की रोड सेफ्टी बेहतर होगी। कहा जाता है कि देश में सड़कों में होने वाली 88 फीसदी गाडि़यों की टक्‍कर में इंसानी गलती वजह होती है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.