Mobile में सेंसर का इस्तेमाल जानते हैं आप?

स्मार्टफोन में कई प्रकार के सेंसर दिए जाते हैं जो कि एक फोन को स्मार्टफोन बनाते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2025 14:31 IST
ख़ास बातें
  • एक्सेलेरोमीटर सेंसर स्मार्टफोन के ओरिएंटेशन और मूवमेंट का पता लगाता है।
  • जायरोस्कोप सेंसर रोटेशनल मूवमेंट का पता लगाता है।
  • मैग्नेटोमीटर सेंसर का काम डिजिटल कंपास के तौर पर होता है।

फोन के सेंसर उसे एक स्मार्टफोन बनाते हैं।

Photo Credit: Unsplash/Đức Trịnh

स्मार्टफोन में कई प्रकार के सेंसर दिए जाते हैं जो कि एक फोन को स्मार्टफोन बनाते हैं। आपने अक्सर किसी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस में लिखा हुआ देखा कि इस स्मार्टफोन में ये सेंसर दिए गए हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सेंसर किस लिए जाते हैं और इनका क्या काम होता है। अगर नहीं जानते हैं तो आज हम आपको यहां पर स्मार्टफोन में मिलने वाले सेंसर और उनके काम के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

एक्सेलेरोमीटर सेंसर

एक्सेलेरोमीटर सेंसर स्मार्टफोन के ओरिएंटेशन और मूवमेंट का पता लगाता है। ऑटो-रोटेट और स्टेप काउंटिंग में यह काम करता है।

जायरोस्कोप सेंसर

जायरोस्कोप सेंसर रोटेशनल मूवमेंट का पता लगाता है। जैसे कि आप कोई गेम खेल रहे हैं तो उस दौरान फोन को मूव करने पर गेम के अंदर भी मूवमेंट बदल जाती है। यह गेमिंग, वर्चुअल रियलिटी और कैमरा स्टेबलाइजेशन को बेहतर बनाता है।

प्रॉक्सिमिटी सेंसर

प्रॉक्सिमिटी सेंसर यह चेक करता है कि आपका स्मार्टफोन किसी चीज जैसे कि आपके चेहरे के कितना करीब है। कॉल के दौरान जब फोन कान के पास आता है तो स्क्रीन बंद करने के लिए इसका उपयोग होता है।

एम्बिएंट लाइट सेंसर

एम्बिएंट लाइट सेंसर का काम आपके स्मार्टफोन के चारों ओर की रोशनी को चेक करना होता है। जब स्क्रीन की ब्राइटनेस ऑटो-एडजस्ट पर होती है तो यह बाहर के माहौल के आधार पर उसे कम या ज्यादा करता है।

Advertisement

मैग्नेटोमीटर सेंसर

मैग्नेटोमीटर सेंसर का काम डिजिटल कंपास के तौर पर होता है। नेविगेशन और मैप ओरिएंटेशन के दौरान इस सेंसर से ही मदद मिलती है।

GPS सेंसर

जीपीएस सेंसर सैटेलाइट का उपयोग करके लोकेशन डेटा प्रदान करता है। जब आप कोई लाइव डिलिवरी ट्रैक करते हैं या मैप पर लोकेशन देखते हैं तो यह काम जीपीएस सेंसर के जरिए होता है। यानी कि यह मैप, ट्रैकिंग और नेविगेशन के लिए काम करता है।

बैरोमीटर सेंसर

 बैरोमीटर सेंसर का काम वायुमंडलीय दबाव को मापना होता है। यह सेंसर जीपीएस सटीकता में सुधार लाने के साथ ऊंचाई का पता लगाने में मदद करता है।

Advertisement

फिंगरप्रिंट सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए फिंगरप्रिंट को स्कैन करता है। किसी भी स्मार्टफोन की सिक्योरिटी और उसे अनलॉक करने के लिए इस सेंसर का उपयोग किया जाता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.