Digital Arrest में ₹4 हजार करोड़ से ज्यादा गंवा चुके हैं भारतीय, आप भी भूलकर न करें ये गलतियां

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, 2022 से मई 2026 के बीच Digital Arrest Scam से लोगों को 4,057.7 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जानिए यह ठगी कैसे होती है और इससे कैसे बचा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 जुलाई 2026 16:01 IST
ख़ास बातें
  • 2022 से मई 2026 के बीच Digital Arrest Scam से ₹4,057.7 करोड़ की ठगी हुई
  • भारत में Digital Arrest जैसी कोई कानूनी व्यवस्था नहीं: सरकारी एंजेसियां
  • फोन या वीडियो कॉल पर पैसे मांगने वाले फर्जी अधिकारियों से सतर्क रहें

Digital Arrest Scam में खुद को अधिकारी बताकर लोगों को निशाना बनाते साइबर ठग

Photo Credit: Unsplash/ Rapha Wilde

भारत में पिछले कुछ वर्षों में 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर होने वाली साइबर ठगी तेजी से बढ़ी है। ठग खुद को पुलिस, CBI, ED या दूसरी सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बताकर लोगों को डराते हैं और फिर उनसे लाखों-करोड़ों रुपये ट्रांसफर करा लेते हैं। आंकड़ों के विश्लेषण के मुताबिक, 2022 से मई 2026 के बीच देशभर में डिजिटल अरेस्ट से जुड़े 2,97,727 शिकायतें दर्ज हुईं, जबकि लोगों को 4,057.7 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

News18 की रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में डिजिटल अरेस्ट से जुड़ी 39,925 शिकायतें दर्ज हुई थीं। इसके बाद मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली और 2024 में शिकायतों की संख्या बढ़कर 1,23,672 तक पहुंच गई। इसी साल लोगों को करीब 1,935.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, जो इस अवधि का सबसे बड़ा आंकड़ा रहा।

वहीं, 2026 के पहले पांच महीनों में ही 15,215 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें करीब 481.1 करोड़ रुपये की ठगी हुई। हालांकि, हाल के आंकड़ों में शिकायतों और नुकसान में कुछ गिरावट भी देखने को मिली है।

बुजुर्ग सबसे ज्यादा बन रहे हैं निशाना

रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर अपराधी खासतौर पर सीनियर सिटीजंस को निशाना बना रहे हैं। हाल ही में दिल्ली में एक NRI डॉक्टर दंपती से कथित तौर पर 14.84 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया था। ठगों ने खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर वीडियो कॉल के जरिए कई दिनों तक उन्हें मानसिक दबाव में रखा और मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे आरोप लगाकर पैसे ट्रांसफर करा लिए।

Advertisement

इसके अलावा, हाल के दिनों में गोवा में भी ऐसे कई साइबर फ्रॉड के मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें ठगों ने कहीं पुलिस अधिकारी तो कहीं बैंक कर्मचारी या सरकारी अधिकारी बनकर लोगों से पैसे ऐंठने की कोशिश की।

आखिर कैसे काम करता है Digital Arrest Scam?

ज्यादातर मामलों में ठग सबसे पहले खुद को पुलिस, CBI, ED, RBI या किसी दूसरी सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताते हैं। इसके बाद पीड़ित को यह कहकर डराया जाता है कि उसके आधार कार्ड, मोबाइल नंबर या बैंक खाते का इस्तेमाल किसी गैरकानूनी गतिविधि में हुआ है।

Advertisement

इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए पीड़ित को घंटों तक निगरानी में रखा जाता है, ताकि वह किसी से सलाह न ले सके। कई मामलों में लोगों को RTGS या दूसरे बैंक ट्रांसफर के जरिए तुरंत पैसे भेजने के लिए मजबूर किया जाता है।

Digital Arrest Scam से कैसे बचें?

  • अगर कोई खुद को पुलिस, CBI, ED या किसी सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर फोन करे, तो घबराएं नहीं।
  • फोन या वीडियो कॉल पर कभी भी पैसे ट्रांसफर न करें।
  • Aadhaar, बैंक डिटेल्स, OTP, UPI PIN या इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी किसी के साथ शेयर न करें।
  • अगर कोई वीडियो कॉल पर आपको कमरे में रहने या किसी से बात न करने के लिए कहे, तो तुरंत कॉल काट दें।
  • किसी भी संदिग्ध कॉल की पुष्टि संबंधित एजेंसी के आधिकारिक नंबर पर संपर्क करके करें।
  • साइबर ठगी का संदेह होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
  • जितनी जल्दी शिकायत दर्ज की जाती है, ठगे गए पैसे वापस मिलने की संभावना उतनी ही बढ़ जाती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. iQOO Z11xa vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs Moto G Max 5G: ₹30 हजार के अंदर कौन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  3. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  4. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  6. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  7. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  8. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  9. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  10. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.