Pova 8 Pro 5G Launch: 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ जानें कितनी है कीमत?

Pova ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Pova 8 Pro 5G लॉन्च कर दिया है।

Pova 8 Pro 5G Launch: 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ जानें कितनी है कीमत?

Photo Credit: Pova

Pova 8 Pro 5G में 6.78 इंच की HyperLux AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Tecno Pova 8 Pro 5G में 6.78 इंच की HyperLux AMOLED डिस्प्ले है।
  • Tecno Pova 8 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Tecno Pova 8 Pro 5G में 6500mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Pova 8 Pro 5G भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। Pova 8 Pro 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7400 Ultimate 5G चिपसेट से लैस है। यहां हम आपको Pova 8 Pro 5G  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Pova 8 Pro 5G  Price

Pova 8 Pro 5G की कीमत ₹49,999 है। Pova 8 Pro 5G की बिक्री 21 अगस्त से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और रिटेल आउटलेट पर उपलब्ध होगा। ग्राहक बैंक ऑफर के जरिए ₹3,000 इंस्टेंट कैशबैक पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹46,999 हो जाएगी। इसके अलावा ग्राहक 18 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ पा सकते हैं। यह फोन आर्क व्हाइट, ग्रेफाइट ब्लैक और टूंड्रा ग्रीन में आता है।

Pova 8 Pro 5G  Features & Specifications

Pova 8 Pro 5G में 6.78 इंच की HyperLux AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2644x1208 पिक्सल, 144Hzरिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 7i से लैस है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7400 Ultimate 5G चिपसेट के साथ Arm Mali-G615 MC2 से लैस है। इस फोन में 8GB/12GB RAM और 256GB/512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HiOS 16 के साथ आता है। इसमें 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप के मामले में Pova 8 Pro 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 162.48 मिमी, चौड़ाई 177.27 मिमी, मोटाई 7.39 मिमी और वजन 189 ग्राम है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी, ग्लोनास, Beidou, Galileo और एनएफसी दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tecno Pova 8 Pro 5G, Tecno
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »