Delhi Air Pollution: दिल्‍ली में अगले 2 दिन भी बंद रहेंगे स्कूल, AQI 700 के पार

गुरुवार, रात 9 बजे शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) औसतन 450 था, जो इस सीजन में अब तक का सबसे खराब है। वहीं, आर के पुरम और श्रीनिवासपुरी में AQI 700-720 के बीच था।

Delhi Air Pollution: दिल्‍ली में अगले 2 दिन भी बंद रहेंगे स्कूल, AQI 700 के पार
ख़ास बातें
  • सरकार का स्कूलों को अगले दो दिन, यानी 3 और 4 नवंबर को भी बंद रखने का आदेश
  • पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने और औद्योगिक प्रदूषण के मामले बढ़े
  • आर के पुरम और श्रीनिवासपुरी में AQI 700 के पार
विज्ञापन
खतरनाक स्तर पर पहुंच चुके एयर पॉल्यूशन से सभी दिल्‍ली-एनसीआर वासियों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद सभी जगहों पर हर दिन वायु प्रदूषण में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। लगभग सभी इलाकों में एयर क्‍वॉलिटी इंडेक्‍स (AQI) 400 के ऊपर है। यहां तक कि कई इलाकों में तो यह 500 के भी पार चला गया है। हाल ही में दिल्ली के स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखे जाने के लिए कहा गया था और अब सरकार ने स्कूलों को अगले दो दिन, यानी 3 और 4 नवंबर को भी बंद रखने के आदेश दिए हैं।

देश की राजधानी में एयर पॉल्यूसन के खतरनाक स्तर पर पहुंचने के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को शहर के सभी सरकारी और निजी प्राथमिक विद्यालयों (Primary schools closed) को अगले दो दिनों तक बंद रखने का आदेश दिया। केजरीवाल ने X पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "प्रदूषण के बढ़ते स्तर के मद्देनजर, दिल्ली के सभी सरकारी और निजी प्राथमिक विद्यालय अगले 2 दिनों तक बंद रहेंगे।"
 

हाल के दिनों में दिल्ली और NCR का एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है, जिसके कई कारणों में से कुछ मुख्य कारण पड़ोसी राज्यों में पराली जलाना, वाहन उत्सर्जन और औद्योगिक प्रदूषण हैं।

गुरुवार, रात 9 बजे शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) औसतन 450 था, जो इस सीजन में अब तक का सबसे खराब है। वहीं, आर के पुरम और श्रीनिवासपुरी में AQI 700-720 के बीच था। पिछले कुछ दिनों में यह जबरदस्त छलांग है। 24 घंटे का औसत AQI बुधवार को 370, मंगलवार को 360 और सोमवार को 340 था।

दिल्‍ली में ग्रैप यानी ग्रेडेड रेस्‍पॉन्‍स ऐक्‍शन प्‍लान का चौथा चरण लागू होने के बाद से राजधानी में ट्रकों पर रोक लगी हुई है। सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े ट्रकों को ही आने दिया जा रहा है। CNG और इलेक्ट्रिक वीकल्‍स पर बैन नहीं है। गाड़‍ियों को ईस्‍टर्न पेरिफेरल एक्‍सप्रेस-वे से डायवर्ट करने के लिए दिल्‍ली सरकार यूपी व हरियाणा सरकार को पत्र लिखा है। 

वहीं, प्राइवेट कंपनियों को सुझाव दिया गया है कि कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम कराएं। दिल्‍ली सरकार के 50 फीसदी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  9. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »