Cyber Fraud: नौकरी और तगड़े मुनाफे के नाम पर दो व्यक्तियों से लूटे गए कुल 2.79 करोड़ रुपये

उत्तर प्रदेश के दो बड़े शहरों से साइबर फ्रॉड की शिकायत रिपोर्ट की गई है, जिसमें मेरठ में एक व्यक्ति से 1.84 करोड़ रुपये ठगे गए हैं और दूसरी ओर गाजियाबाद में एक व्यक्ति से 95 लाख रुपये ठगे गए हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 अगस्त 2022 14:12 IST
ख़ास बातें
  • मेरठ में एक व्यक्ति से 1.84 करोड़ रुपये ठगे गए हैं
  • गाजियाबाद में एक व्यक्ति से नौकरी के नाम पर 95 लाख रुपये ठगे गए हैं
  • दोनों मामलों में FIR होने के बाद जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है

अच्छे रिटर्न की उम्मीद में पीढ़ित ने अपना निवेश जारी रखा और कुल 1.84 करोड़ रुपये निवेश किए

साइबरक्राइम की घटनाएं आए दिन सुनने को मिलती है और भारत भी इससे अछूता नहीं है। डिजिटल होते इस देश में स्कैम्स की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही है। अब, उत्तर प्रदेश के दो बड़े शहरों से साइबर फ्रॉड की शिकायत रिपोर्ट की गई है, जिसमें मेरठ में एक व्यक्ति से 1.84 करोड़ रुपये ठगे गए हैं और दूसरी ओर गाजियाबाद में एक व्यक्ति से 95 लाख रुपये ठगे गए हैं। दोनों घटनाएं साइबर ठगी से संबंधित हैं।

TOI ने PTI के हवाले से जानकारी दी है कि मेरठ में एक व्यक्ति ने दावा किया है कि एक वेबसाइट ने उसे निवेश के बदले कई गुना फायदे देने के एवज में 1.84 करोड़ रुपये लूटे हैं। 40 वर्षिय योगेंद्र कुमार चौधरी ने कथित तौर पर एक ट्रेडिंग वेबसाइट पर 1.84 करोड़ रुपये निवेश किए थे। उनका कहना है कि उन्हें 'gicsingapore.com' वेबसाइट के बारे में पिछले साल जुलाई में पता चला था, जहां एक महिला ने उन्हें अपना नाम Annie बताया और उनसे फोन और WhatsApp पर संपर्क किया। महिला ने कथित तौर पर उन्हें वेबसाइट पर निवेश कर अच्छा रिटर्न हासिल करने का झांसा दिया। 

रिपोर्ट आगे बताती है कि पेशे से रियर एस्टेट बिजनेस करने वाले चौधरी ने वेबसाइट पर निवेश करना शुरू किया और शुरुआत में उन्हें लाखों रुपये रिटर्न के रूप में मिले भी। यहां तक कि बताया गया है कि उन्हें शुरुआत में रिटर्न वेबसाइट पर लिंक किए गए उनके बैंक अकाउंट में ही मिला।

अच्छे रिटर्न की उम्मीद में चौधरी ने अपना निवेश जारी रखा और कुल 1.84 करोड़ रुपये निवेश किए। इस बड़े निवेश के बाद वह वेबसाइट से अपना पैसा निकालने में नाकामयाब रहे।
Advertisement

वहीं, रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे मामले में, गाजियाबाद में रहने वाले तरुण चौहान ने दावा किया है कि उन्हें पोलैंड की एक फर्म द्वारा 95.9 लाख रुपये का चूना लगाया गया है, जिसने उन्हें 2021 की अंतिम तिमाही में नौकरी की पेशकश के साथ संपर्क किया था।
Advertisement

इस कंपनी ने कथित तौर पर पिछले साल 28 और 29 दिसंबर को उनके साथ एक टेलीफोनिक इंटरव्यू भी किया था। इसके बाद उन्होंने चौहान से वीजा, वर्क परमिट, ट्रैवल इंश्योरेंस आदि के लिए फीस के बहाने फंड ट्रांसफर के लिए कहा। साइबर पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया कि चौहान का दावा है कि फर्म द्वारा भेजे गए विभिन्न इनवॉइस के खिलाफ उन्होंने 35 ट्रांजेक्शन में कुल 95.9 लाख रुपये का भुगतान किया था।

फर्म के अधिकारियों से जब संपर्क नहीं हो पाया, तो उन्होंने कथित तौर पर दिल्ली में पोलिश दूतावास से संपर्क किया, जहां अधिकारियों ने उन्हें सूचित किया कि फर्म द्वारा दिए गए दस्तावेज नकली थे।
Advertisement

दोनों मामलों में FIR दर्ज होने के बाद जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। समाचार एजेंसी को बताया गया है कि मामलों में पुलिस को कुछ सबूत और लीड मिले हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cyber Crime, Cyber Fraud
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.