Cyber Fraud: बैंक की मैनेजर ही बनी कस्टमर्स की दुश्मन, उड़ा दिए लाखों रुपये

आरोपी, असम में एक्सिस बैंक की भेटपारा ब्रांच में उप प्रबंधक है और वह असम के दरांग जिले के मंगलदाई की रहने वाली बताई जा रही है।

Cyber Fraud: बैंक की मैनेजर ही बनी कस्टमर्स की दुश्मन, उड़ा दिए लाखों रुपये

आरोपी, असम में एक्सिस बैंक की भेटपारा ब्रांच में उप प्रबंधक है

ख़ास बातें
  • पुलिस के अनुसार, महिला पहले HDFC बैंक के लिए काम करती थी
  • तलाशी में पुलिस को डिप्टी मैनेजर के घर से कई ATM कार्ड और चेक बुक मिलीं
  • पुलिस ने इस तरह करीब 1 करोड़ रुपये चुराए जाने का अनुमान लगाया है
विज्ञापन
असम से साइबर फ्रॉड की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बैंक की अधिकारी ने अपने ही बैंक के ग्राहकों का ATM कार्ड क्लोन कर उनके लाखों रुपये चोरी कर लिए। कथित आरोपी एक्सिस बैंक (Axis Bank) की डिप्टी मैनेजर बताई जा रही है, जिसे मंगलवार को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डिप्टी मैनेजर पर शक तब हुआ, जब एक महिला ने 27 जून को उसके बैंक अकाउंट से 1.75 लाख रुपये के अनधिकृत ट्रांजेक्शन होने का आरोप लगाया।

Firstpost ने समाचार एजेंसी का हवाला देते हुए बताया कि असम के गुवाहाटी में एक बैंक मैनेजर ने अपने पिछले बैंक के ग्राहकों के ATM कार्ड को क्लोन किया और उसके बाद उनके अकाउंट से पैसा चुराया। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने इफ्तिकॉन हक चौधरी नाम की इस महिला डिप्टी मैनेजर को अब गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, महिला पहले HDFC बैंक के लिए काम करती थी और उसने इसी बैंक के ग्राहकों के से चोरी की है।

आरोपी, असम में एक्सिस बैंक की भेटपारा ब्रांच में उप प्रबंधक है और वह असम के दरांग जिले के मंगलदाई की रहने वाली बताई जा रही है।

मामले तब सामने आया, जब गीता नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली ज्योति कृष्ण दास ने 27 जून को शिकायत दर्ज कराई कि उनके बैंक अकाउंट से 1.75 लाख रुपये के अनधिकृत लेनदेन हुआ। ट्रांजेक्शन एक एटीएम कार्ड का उपयोग करके किया गया था, जो शिकायतकर्ता के पास पहले से था। इसी वजह से उन्हें इस ट्रांजेक्शन का पहला शक अपने बैंक (HDFC) के किसी व्यक्ति गया।

रिपोर्ट आगे बताती है कि पुलिस ने उस ATM बूथ की जांच की, जहां से यह लेनदेन किया गया था और उन्हें कथित तौर पर वहां से कुछ सुराग मिला और बाद में पूरी कहानी सामने आ गई। गीता नगर पुलिस स्टेशन के प्रभारी आदित्य देवरी ने बताया कि शिकायतकर्ता का एचडीएफसी बैंक की चिड़ियाघर रोड तिनियाली ब्रांच में अकाउंट था, जहां चौधरी पहले कार्यरत थी। उसने शिकायतकर्ता के अकाउंट से करीब 1.75 लाख रुपये निकाले।

तलाशी के दौरान, पुलिस ने छह नए एटीएम पैक और एक्सिस बैंक की एक चेक बुक, छह अन्य चेक बुक और एक नई वेलकम किट और HDFC बैंक के 10 एटीएम और दो मोबाइल फोन और एक पैन कार्ड जब्त किया। पुलिस ने इस तरह करीब 1 करोड़ रुपये चुराए जाने का अनुमान लगाया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cyber Fraud, Assam, Bank Manager, Axis Bank
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  2. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  5. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  6. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  8. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »