इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की सेल में BYD ने Tesla को पछाड़ा, 6 महीने में सेल किए 6.5 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल

ईयर ऑन ईयर बेसिस पर BYD ने 300% की ग्रोथ हासिल की है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 जुलाई 2022 12:46 IST
ख़ास बातें
  • BYD का अंग्रेजी में मतलब है 'Build Your Dream'
  • कंपनी का हेडक्वार्टर चीन के साउथ में शेनझेन शहर में है
  • कंपनी ने ईवी बैटरी बनाने के मामले में LG को पीछे छोड़ दिया है

BYD इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए बैटरी बनाने के मामले में दुनिया में दूसरे स्थान पर आ गई है।

BYD इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल के मामले में Tesla से भी आने निकल गई है। 2022 की पहली छमाही में कंपनी ने EV सेल्स में Tesla को पीछे छोड़ दिया है। चाइनीज कंपनी BYD ने 6 लाख 41 हजार इलेक्ट्रिक व्हीकल सेल किए जबकि टेस्ला ने 5 लाख 64 हजार इलेक्ट्रिक व्हीकल सेल किए। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने 300% की ग्रोथ हासिल की है। दोनों कंपनियों की फाइलिंग्स में ये सभी डिटेल्स दी गई हैं। 

BYD का अंग्रेजी में मतलब है 'Build Your Dream' और कंपनी चीन के अलावा विश्वभर में अपनी पकड़ मजबूत बनाती जा रही है। कंपनी का हेडक्वार्टर चीन के साउथ में गुआनडॉन्ग प्रांत के शेनझेन शहर में है। दूसरी तरफ, Tesla के प्रोडक्शन में कमी आ गई क्योंकि चीन में कंपनी की शंघाई फैक्टरी में उत्पादन कोरोना महामारी के दोबारा से उभरने के कारण कम हो गया था। इसके अलावा टेस्ला का विवाद रेगुलेटर्स के साथ भी चल रहा है जिसके कारण कंपनी को अपने Tesla Model Y और Model 3 को रिकॉल करना पड़ रहा है।

रिकॉल का कारण टेस्ला की 60 हजार के लगभग कारों में इमरजेंसी कॉल सिस्टम में खराबी का पाया जाना है। इसी के कारण कंपनी की परफॉर्मेंस में 18% की गिरावट आ गई है। वहीं, BYD को बैटरी सेग्मेंट में भी भारी सफलता मिली है। कंपनी ने ईवी बैटरी बनाने के मामले में LG को पीछे छोड़ दिया है और यह अब दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी ईवी बैटरी बनाने वाली कंपनी बन गई है। 

अप्रैल 2022 से लेकर अब तक कंपनी अपनी परफॉर्मेंस को उसी लेवल पर बनाए हुए है। यह अप्रैल से ही LG से आगे चल रही है। पहला स्थान चीन की ही CATL कंपनी का है जो दुनिया में ईवी बैटरी बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। EV की मांग भी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसी कारण कंपनियों की परफॉर्मेंस में टकराव भी बढ़ गया है। Contemporary Amperex Technology Co. Ltd (CATL) ने हाल ही में 1,000km रेंज वाली बैटरी को पेश किया था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BYD, Tesla, EV, EV 2022, EV Sales 2022

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme Narzo 90x 5G vs Oppo K13x 5G vs Samsung Galaxy F16 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बैस्ट
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज से हुई बड़ी चूक, यूजर्स को गलती से भेजे 40 अरब डॉलर के Bitcoin
  3. नमक से चलेगी कार, -40 डिग्री में भी नहीं गिरेगी बैटरी! 400 Km रेंज वाली Nevo A06 EV हुई पेश
  4. XElectron iProjector 3 Plus लॉन्च, घर पर देगा सिनेमा का अनुभव, गजब हैं स्मार्ट फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. गुजरात के स्कूलों, अस्पतालों और दूरदराज के इलाकों तक पहुंचेगा सैटेलाइट इंटरनेट, सरकार और Starlink में साझेदारी
  2. BSNL के परफॉर्मेंस  में हुआ सुधार, कस्टमर्स की संख्या बढ़कर 9.20 करोड़ से ज्यादा
  3. iPhone 17e Launch: किस दिन लॉन्च होगा 'किफायती' iPhone और क्या होगी कीमत? यहां जानें सब कुछ
  4. Poco X8 Pro में हो सकता है 6.5 इंच डिस्प्ले, दक्षिण कोरिया में मिला RRA सर्टिफिकेशन
  5. boAt Chrome Iris Launched: स्लीप ट्रैकिंग, फीमेल वेलनेस और SpO2 मॉनिटरिंग के साथ नई स्मार्टवॉच लॉन्च
  6. Itel A100 भारत में 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, मिलिट्री-ग्रेड जैसी ड्यूरेबिलिटी, जानें फीचर्स
  7. XElectron iProjector 3 Plus लॉन्च, घर पर देगा सिनेमा का अनुभव, गजब हैं स्मार्ट फीचर्स
  8. बजट 5G स्मार्टफोन का जलवा, 2025 में 1900% से ज्यादा बढ़ी बिक्री, जानें क्या है वजह
  9. Oppo Find N6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल का मिल सकता है कैमरा
  10. कुछ हफ्तों में लॉन्च हो रहा है iPhone 17e और 'किफायती' MacBook, नए iPad मॉडल्स भी देंगे दस्तक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.