चीन में सरकारी सख्ती का असर, EdTech कंपनी New Oriental में 60,000 स्टाफ की छंटनी

चीन की अथॉरिटीज ने बच्चों और अभिभावकों पर दबाव कम करने के लिए पिछले वर्ष स्कूल करिकुलम में शामिल विषयों की प्रॉफिट के लिए ट्यूटरिंग पर रोक लगा दी थी

विज्ञापन
अपडेटेड: 10 जनवरी 2022 17:54 IST
ख़ास बातें
  • चीन में पिछले वर्ष एजुकेशन से जुड़ी कंपनियों के प्रॉफिट पर रोक लग गई थी
  • इससे प्राइवेट एजुकेशन सेक्टर को भारी नुकसान हुआ है
  • चीन सरकार ने क्रिप्टोकरंसीज की ट्रेडिंग पर भी बंदिशें लगाई हैं

नए रूल्स के बाद से New Oriental की मार्केट वैल्यू में भी लगभग 90 प्रतिशत की गिरावट आई है

प्राइवेट एजुकेशन इंडस्ट्री पर चीन सरकार की सख्ती का बड़ा असर हो रहा है। चीन की बड़ी EdTech कंपनियों में शामिल New Oriental ने 60,000 एंप्लॉयीज की छंटनी की है। चीन में पिछले वर्ष एजुकेशन से जुड़ी कंपनियों के प्रॉफिट कमाने पर रोक लगने से New Oriental का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 80 प्रतिशत घटा है।

इसकी जानकारी कंपनी के फाउंडर Yu Minhong ने अपने  WeChat एकाउंट पर दी है। कंपनी की शुरुआत 1993 में हुई थी और पिछले वर्ष जुलाई में की गई सख्ती से इसे बड़ा नुकसान हुआ है। हालांकि, Yu ने यह नहीं बताया कि ऑपरेटिंग प्रॉफिट में यह कमी किस अवधि में हुई है। नए रूल्स के लागू होने से पहले New Oriental के स्टाफ की संख्या 1,05,200 थी। इसमें 54,200 शिक्षक शामिल थे। चीन की अथॉरिटीज ने बच्चों और अभिभावकों पर दबाव कम करने के लिए पिछले वर्ष स्कूल करिकुलम में शामिल विषयों की प्रॉफिट के लिए ट्यूटरिंग पर रोक लगा दी थी। इससे बहुत से स्कूल बंद हुए थे और प्राइवेट एजुकेशन सेक्टर में छंटनी की गई थी।

नए रूल्स के बाद से New Oriental की मार्केट वैल्यू में भी लगभग  90 प्रतिशत की गिरावट आई है। यह अपने बिजनेस को अन्य सेक्टर्स में बढ़ाने की कोशिश कर रही है जहां इन रूल्स का असर नहीं पड़ा है। इनमें डांसिंग और ड्रॉइंग क्लासेज के साथ ही विदेश में लोगों को मैंडरिन भाषा सिखाना शामिल है। 

Yu ने लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए सब्जियों और फलों की बिक्री भी शुरू की है। उन्होंने कहा कि कंपनी की योजना किसानों के लिए लाइव स्ट्रीमिंग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म बनाने की है। उन्होंने WeChat पोस्ट में कहा कि New Oriental ने पिछले वर्ष कई बदलावों का सामना किया है। चीन सरकार की सख्ती का बहुत सी टेक कंपनियों पर भी असर पड़ा है। इससे इन कंपनियों के शेयर्स में भारी गिरावट आई है और इन्हें कर्ज चुकाने में मुश्किल हो रही है। चीन में पिछले वर्ष अमेरिका में लिस्टेड चाइनीज कंपनियों पर भी सख्ती की गई थी। इसके अलावा चीन सरकार ने क्रिप्टोकरंसीज की ट्रेडिंग पर भी बंदिशें लगाई हैं और बिटकॉइन माइनिंग पर रोक लगा दी है। अमेरिका और चीन के बीच तनाव से भी कुछ चाइनीज कंपनियों के लिए मुश्किलें बढ़ी हैं।
Advertisement

 

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Edtech, New Oriental, China, Rules, America, Profit, crackdown
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  3. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  5. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  6. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  7. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  8. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  9. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.