इस भारतीय लड़के ने Microsoft के सिस्टम में ढूंढी कमी, कंपनी ने दिए 36 लाख रुपये

लक्ष्मण नाम के इस भारतीय सिक्योरिटी रिसर्चर ने बताया कि उसने सिस्टम को बायपास करने का वीडियो रिकॉर्ड किया और Microsoft को भेजा, जिसके तुरंत बाद माइक्रोसॉफ्ट ने इसे ठीक किया और लक्ष्मण को इनाम भी दिया।

इस भारतीय लड़के ने Microsoft के सिस्टम में ढूंढी कमी, कंपनी ने दिए 36 लाख रुपये

Laxman Muthiyah नाम के इस युवा ने Instagram में भी इसी तरह की कमी पकड़ी हुई है

ख़ास बातें
  • Microsoft के सिस्टम में कमी पकड़ने के लिए मिले 36 लाख रुपये
  • भारत में चेन्नई का रहने वाला है Laxman Muthiyah नाम का यह युवक
  • पहले Instagram में इसी तरह की कमी पकड़ने पर Facebook ने दिया था इनाम
विज्ञापन
Microsoft ने चेन्नई स्थित एक सिक्योरिटी रिसर्चर को लगभग 36 लाख रुपये इनाम के तौर पर दिए। यदि आप सोच रहे हैं कि यह इनाम किसी प्रतियोगिता को जीतने पर दिए गए हैं, तो आप गलत हैं। दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट का एक आइडेंटिटी बउंटी प्रोग्राम है, जिसके तहत कंपनी उनके सिस्टम में मौजूद किसी समस्या का पता लगाने वाले को इनाम देती है और कुछ ऐसा ही चेन्नई स्थित एक सिक्योरिटी रिसर्चर लक्ष्मण मुथिया (Laxman Muthiyah) ने कर दिखाया। लक्ष्मण ने Microsoft की ऑनलाइन सर्विस में एक समस्या का पता लगाया, जिसके रहते कोई भी व्यक्ति किसी भी माइक्रोसॉफ्ट यूज़र के अकाउंट को उसकी जानकारी के बिना एक्सेस कर सकता था।

लक्ष्मण ने अपने ब्लॉग The Zero Hack में इस घटना को विस्तार से बताया है। उसका कहना है कि माइक्रोसॉफ्ट के ऑलाइन सर्विस में एक ऐसी समस्या मौजूद थी, जिससे चलते कोई भी व्यक्ति आसानी से आपका माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट हैक कर सकता था और ये सबकुछ आपके बिना जानकारी के मुमकिन था। बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट को जानकारी दिए जाने के बाद उन्होंने इस समस्या को ठीक कर दिया है और लक्ष्मण को बाउंटी प्रोग्राम के तहत 50,000 डॉलर यानी लगभग 36 लाख रुपये का इनाम भी दिया गया है।

लक्ष्मण ने ब्लॉग में बताया कि उसने इससे पहले Instagram में एक समस्या पता लगाया था, जिसके लिए Facebook ने उसे इनाम दिया था। इसके बाद लक्ष्मण ने पाया कि Microsoft भी अकाउंट का पासवर्ड रीसेट करने के लिए इसी तरह की तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है। ऐसे में लक्ष्मण ने इस समस्या को टेस्ट करने की सोची और पाया की यहां भी इस समस्या के चलते हैकर्स अकाउंट को हथिया सकते हैं।

यूं तो अपने ब्लॉग में लक्ष्मण ने इस समस्या को विस्तार से बताया है, लेकिन हम आपको इसे आसान भाषा में समझाते हैं। दरअसल, जब कोई भी माइक्रोसॉफ्ट यूज़र अपने अकाउंट का पासवर्ड रीसेट करता है, तो वेबसाइट उसे पासवर्ड रीसेट पेज पर ले जाती है। यहां यूज़र को अपना मोबाइल नंबर या ईमेल एड्रेस डालना होता है। इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट उस व्यक्ति को 7 अंकों का ओटीपी भेजता है और वेरिफिकेशन के लिए यूज़र को इस कोड को पेज पर डालना होता है। अब यदि कोई व्यक्ति (हैकर) इन 7 डिजिट के कोड के कॉम्बिनेशन को ब्रूटफोर्स (एक साथ कई पासवर्ड को डालना) करता है, तो वह बिना उस यूज़र को पता लगे उसके पासवर्ड को खुद से रीसेट कर सकता है। हालांकि लक्ष्मण का कहना है कि सिस्टम में कुछ सीमाएं सेट हैं, जो उन्हें बड़ी संख्या में अटैक करने से रोकती हैं। इस समस्या का पता लगाने में लक्ष्मण को काफी लंबा समय लगा था।

लक्ष्मण ने आगे बताया कि उसने सिस्टम को बायपास करने का वीडियो रिकॉर्ड किया और Microsoft को भेजा, जिसके तुरंत बाद माइक्रोसॉफ्ट ने इसे ठीक किया और लक्ष्मण को इनाम भी दिया।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. PM Modi का AI वीडियो पड़ा भारी, Meta इंडिया के हेड पर केस दर्ज
  2. Moto Pad 70 Groove टैबलेट 10200mAh बैटरी, 13 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus N6x हुआ 13 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कितनी है कीमत
  4. Asus Pad T3201 का भारत में लॉन्च, 144Hz OLED स्क्रीन, 8GB रैम, 9000mAh बैटरी, जानें कीमत
  5. Nothing Phone (4a) हो रहा ₹3,000 महंगा!, इस दिन से पहले खरीद लें सस्ता
  6. बच्चे ने गत्ते से बना दिया रोबोट, मां की भी करता है मदद! वीडियो वायरल
  7. Friendship Day 2026: पुराने तरीके छोड़ों सब्सक्रिप्शन,वाउचर से लेकर गेमिंग तक बेस्ट रहेंगे ये डिजिटल गिफ्ट
  8. अलर्ट! पृथ्वी के पास पहुंच रहा है 45 फीट चौड़ा एस्टरॉयड, होगी तबाही?
  9. Virtual Driving License: ड्राइविंग लाइसेंस पुलिस ने मांगा तो वर्चुअल कॉपी से होगा काम, फोन में ऐसे करें सेव
  10. OnePlus N6x कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »