ChatGPT Down: ChatGPT हुआ बंद, सैकड़ों यूजर्स हुए परेशान, नहीं कर रहा काम!

OpenAI के स्वामित्व वाली ChatGPT को दुनिया भर में कई यूजर्स उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 जून 2025 16:09 IST
ख़ास बातें
  • ChatGPT को दुनिया भर में कई यूजर्स उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।
  • ChatGPT के अलावा API और Sora समेत AI टूल पर भी दिक्कत की रिपोर्ट हुई है।
  • डाउनडिटेक्टर पर बीते कुछ घंटों में यूजर्स द्वारा इसको लेकर रिपोर्ट की गई।

Photo Credit: Unsplash/Solen Feyissa

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) की दुनिया में दिग्गज ChatGPT डाउन हो गया है, दुनिया भर में कई यूजर्स इस एआई प्लेटफॉर्म का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। कंपनी ने कहा कि कई AI प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को हाई एरर रेट और लेटेंसी का सामना करना पड़ रहा है। यह वर्तमान में दिक्कतों का सामना कर रहा है, जिसके बाद कंपनी ने कहा कि हम जांच कर रहे हैं। यूजर्स को सिर्फ ChatGPT पर ही दिक्कत नहीं आ रही हैं। इसके अलावा API और Sora समेत AI टूल पर भी दिक्कत की रिपोर्ट की गई हैं। OpenAI के अनुसार, यह दिक्कत करीब दो घंटे से चल रही है। आइए ChatGPT डाउन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

डाउनडिटेक्टर के अनुसार,  पिछले कुछ घंटों में यूजर्स द्वारा ChatGPT के काम न करने को लेकर रिपोर्ट की गई है जो कि लगातार बढ़ती जा रही हैं। दोपहर 3:35 बजे तक 849 यूजर्स ने भारत में आउटेज की जानकारी दी है। इस दौरान 88 प्रतिशत यूजर्स ने ChatGPT के लिए, 9 प्रतिशत यूजर्स ने ऐप के लिए और 3 प्रतिशत यूजर्स ने API की दिक्कत की रिपोर्ट की है।

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब ChatGPT डाउन हुआ हो, बल्कि अप्रैल की शुरुआत में भी ऐसा ही आउटेज हुआ था। तब यूजर्स ने आउटेज की वजह Ghibli इमेज जेनरेशन फीचर के हुई भीड़ को बताया गया था, जिसका इंटरनेट पर जमकर उपयोग हुआ था। इसके चलते यूजर्स की भरमार हुई और 2 अप्रैल को प्लेटफॉर्म क्रैश भी हो गया था।

ChatGPT के डाउन होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कर रहे हैं। कुछ लोग इस वापिस से ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं तो कुछ यूजर्स मजाकिया अंदाज में चैट जीपीटी के काम न करने पर बात कर रहे हैं।
Advertisement
 
 
 
Advertisement
आपको बता दें कि OpenAI यूएसए में स्थित एक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कंपनी है। यह यूजर्स को कई प्रकार के एआई टूल और ऐप्लिकेशन तक एक्सेस प्रदान करता है, जिनमें ChatGPT, chatgpt.com, Sora, Dall-E, Data Analyst, Web Browser और Writing Coach आदि शामिल हैं।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ChatGPT Down, OpenAI, ChatGPT, AI Tools, APIs, Sora

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.