ChatGPT Down: 2 महीने में चौथी बार डाउन हुआ ChatGPT!

Gadgets 360 के कुछ सदस्यों ने भी इस आउटेज का अनुभव किया। ज्यादातर समय वेबसाइट ने 'Bad gateway' एरर दिखाया और बाकी समय हम चैटबॉक्स पर लिखी कमांड भेजने में सक्षम नहीं थें।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 जनवरी 2025 17:46 IST
ख़ास बातें
  • OpenAI के ChatGPT AI चैटबॉट में आउटेड रिपोर्ट की जा रही है
  • 23 जनवरी को शाम 5 बजे से डाउनडिटेक्टर पर आउटेज की रिपोर्ट आनी शुरू हुई
  • Gadgets 360 के कुछ सदस्यों ने भी इस आउटेज का अनुभव किया
ChatGPT डाउन हो गया है। यह पिछले दो महीने में चौथी बार है, जब OpenAI के पॉपुलर AI चैटबॉट का सर्वर डाउन रिपोर्ट किया गया है। सबसे पहले ChatGPT में 8 नवंबर, 2024 को सर्वर लेवल आउटेज रिपोर्ट की गई थी, जिसके बाद 11 दिसंबर, 2024 और बाद में उसी महीने आउटेज रिपोर्ट की गई। वेबसाइट्स व प्लेटफॉर्म्स में आउटेज रिपोर्ट करने वाली वेबसाइट के मुताबिक, 23 जनवरी को आई लेटेस्ट आउटेज की रिपोर्टिंग शाम 5 बजे से शुरू हुई।

OpenAI के ChatGPT AI चैटबॉट में आउटेज रिपोर्ट की जा रही है। 23 जनवरी को शाम 5 बजे से यूजर्स ने डाउनडिटेक्टर पर आउटेड की रिपोर्ट देनी शुरू की। अगले 30 मिनट में (खबर लिखते समय तक) 4,000 यूजर्स द्वारा आउटेज रिपोर्ट की जा चुकी थी। 

Gadgets 360 के कुछ सदस्यों ने भी इस आउटेज का अनुभव किया। ज्यादातर समय वेबसाइट ने 'Bad gateway' एरर दिखाया और बाकी समय हम चैटबॉक्स पर लिखी कमांड भेजने में सक्षम नहीं थें।
 

Gadgets 360 स्टाफ द्वारा लिया गया स्क्रीनशॉट


Advertisement
इसके अलावा, X पर भी दुनियाभर से यूजर्स ने ChatGPT आउटेज को रिपोर्ट किया। यूजर्स ने डाउनडिटेक्टर के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा कि वे भी इस समस्या का अनुभव कर रहे हैं।

खबर लिखते समय तक OpenAI की ओर से आउटेज को लेकर किसी प्रकार का बयान जारी नहीं किया गया था।
Advertisement
 

जैसा कि हमने बताया, इससे पहले 8 नवंबर को भी बड़ी संख्या में यूजर्स ने ChatGPT के डाउन होने की रिपोर्ट की थी। इसके बाद 11 दिसंबर को भी इसी तरह की समस्या को रिपोर्ट किया गया, जिसमें ChatGPT, Sora और API तीनों प्लेटफॉर्म में आउटेज आई थी। इसके बाद 27 दिसंबर को भी भारतीय समयानुसार मध्यरात्री 12 बजे सर्वर डाउन बताया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ChatGPT, ChatGPT Down, OpenAI
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.