• होम
  • इंटरनेट
  • फ़ीचर
  • CBSE Class 10 Result 2017 (सीबीएसई 10 रिजल्ट 2017) की तारीख का जल्द होगा ऐलान, ऑनलाइन देखें नतीजे

CBSE Class 10 Result 2017 (सीबीएसई 10 रिजल्ट 2017) की तारीख का जल्द होगा ऐलान, ऑनलाइन देखें नतीजे

सीबीएसई की 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए जाने के बाद अब 10वीं क्लास के विद्यार्थी अपनी परीक्षा के परिणाम का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इस साल सीबीएसई की 10वीं कक्षा की परीक्षा में 8.8 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया है। सभी Class 10 CBSE results 2017 का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

CBSE Class 10 Result 2017 (सीबीएसई 10 रिजल्ट 2017) की तारीख का जल्द होगा ऐलान, ऑनलाइन देखें नतीजे
ख़ास बातें
  • 10वीं क्लास के विद्यार्थियों को है परीक्षा परिणाम का इंतज़ार
  • 0वीं कक्षा की परीक्षा में 8.8 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया है
  • सीबीएसई द्वारा शुक्रवार (2 जून) तक नतीजे घोषित किए जाने की उम्मीद है
विज्ञापन
सीबीएसई की 10वीं क्लास के विद्यार्थी अपनी परीक्षा के परिणाम का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। हाल ही में सीबीएसई12वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए गए। इस साल सीबीएसई की 10वीं कक्षा की परीक्षा में 8.8 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया है। सभी Class 10 CBSE results 2017 का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा शुक्रवार (2 जून) तक नतीजे घोषित किए जाने की उम्मीद है। संभव है कि आपने अभी से अपने कंप्यूटर और स्मार्टफोन पर तीनों ही आधिकारिक वेबसाइट पेज को बार-बार रिफ्रेश करना शुरू कर दिया होगा। CBSE 10th result 2017 देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट के अलावा भी कई तरीके हैं। आप इस तरह से 10वीं क्लास के नतीजे ऑनलाइन जांच सकते हैं:
 

cbseresults.nic.in के अलावा कई विकल्प

  • आधिकारिक वेबसाइट: पहले की तरह नतीजे इन वेबसाइट www.results.nic.in, www.cbseresults.nic.in और www.cbse.nic.in पर ज़ारी किए जाएंगे।
  • सीबीएसई डिजिलॉकर के ज़रिए 10वीं क्लास के डिजिटल मार्क शीट उपलब्ध कराएगी। डिजिलॉकर अकाउंट का ब्योरा विद्यार्थियों को उस मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा जो सीबीएसई के साथ रजिस्टर है।

इन दिनों कई स्कूल अपनी वेबसाइट पर भी क्लास 10 के नतीजे घोषित करते हैं। आप चाहें तो अपनी स्कूल की वेबसाइट की भी जांच कर सकते हैं।

ध्यान रहे कि आपके पास सीबीएसई रोल नंबर, स्कूल नंबर और सेंटर नंबर होना चाहिए। यह बेहद ही काम आएगा। वैसे तो CBSE 10th result 2017 की घोषणा 2 जून को होने की उम्मीद है। लेकिन एक रिपोर्ट में 31 मई को ही ऐलान किए जाने की जानकारी दी गई है। जब तक आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं होता है तब तक कुछ घंटे के अंतराल पर आधिकारिक वेबसाइट की जांच करते रहना सही होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , CBSE, CBSE Class 10 Result 2017, Class 10 Results
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »