Cars24 ने निकाले 200 कर्मचारी, छंटनी की बताई वजह

Cars24 के को-फाउंडर ने छंटनी की पुष्टि की है।

Cars24 ने निकाले 200 कर्मचारी, छंटनी की बताई वजह

Cars24 ने अपने कई विभागों से कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

ख़ास बातें
  • Cars24 ने अपने कई विभागों से कर्मचारियों को बाहर किया है
  • कंपनी ने 200 के लगभग कर्मचारियों की छंटनी की है
  • छंटनी के पीछे का मकसद पुनर्गठन प्रैक्टिस बताया जा रहा है
विज्ञापन
पुरानी कारों की सेल-पर्चेज करने वाली कंपनी Cars24 अपने वर्कफोर्स को घटा रही है। Cars24 ने अपने कई विभागों से कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कहा जा रहा है कि कंपनी ने 200 के लगभग कर्मचारियों की छंटनी की है जो अलग-अलग विभागों से थे। छंटनी के पीछे का मकसद पुनर्गठन प्रैक्टिस बताया जा रहा है ताकि कंपनी के ऑपरेशंस सही तरीके से चल सकें। Cars24 के को-फाउंडर ने छंटनी की पुष्टि की है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

यूज्ड कारों का बिजनेस करने वाले स्टार्टअप Cars24 ने अपने 200 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। ET की रिपोर्ट के अनुसार, Cars24 के को-फाउंडर विक्रम चोपड़ा ने इस छंटनी की पुष्टि की है। विक्रम चोपड़ा ने एक ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी कि पुनर्गठन गतिविधि के चलते विभिन्न कार्यों के कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। पोस्ट में लिखा गया है, "पिछले कुछ हफ्तों में, हमें विभिन्न फंक्शंस में अपने लगभग 200 साथियों से अलग होने का कठिन निर्णय लेना पड़ा है।" 

विक्रम चोपड़ा ने आगे कहा कि कुछ प्रोजेक्ट्स ने पिछले कुछ महीनों में उम्मीद के अनुसार रिजल्ट नहीं दिया, जिसके परिणामस्वरूप कुछ पदों के लिए बहुत जल्दी भर्ती करनी पड़ी थी। चोपड़ा ने कहा, 'हम हमेशा ही तेज चलने में विश्वास रखते आए हैं। हम हमेशा ही कुछ बड़ा बनाने के लिए कोशिश करते आए हैं। लेकिन कड़वी सच्चाई यह भी है बिना क्लियरिटी के स्पीड बहुत मंहगी पड़ती है। और जब गणित आगे कुछ न जोड़े तो इसे री-सेट करने का काम हमारा है।' 

SoftBank समर्थित स्टार्टअप का दावा है कि वह बाहर जाने वाले कर्मचारियों को आउटप्लेसमेंट सर्विसेज के साथ-साथ विच्छेद (severance) पैकेज भी प्रदान कर रहा है। विक्रम चोपड़ा, रुचित अग्रवाल, गजेंद्र जांगिड़ और मेहुल अग्रवाल द्वारा 2015 में स्थापित  Cars24 पुरानी कारों को खरीदने और बेचने के लिए एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस है। इस साल की शुरुआत में, आईपीओ-बाउंड स्टार्टअप ने ‘नई कारों' के बाजार में भी कदम रखा था। छंटनी की यह खबर तब आई है जब अभी कुछ दिन पहले ही कंपनी ने घरेलू ऑटोमोटिव फोरम Team-BHP का अधिग्रहण किया था। हालांकि इस डील के बारे में कोई भी जानकारी कंपनी द्वारा बाहर नहीं की गई थी। 

इस तरह के स्टार्टअप्स में लगातार छंटनियां जारी हैं। पिछले साल भी 30 के लगभग स्टार्टअप्स ने 9000 से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इनमें से 60 प्रतिशत ने कॉस्ट कटिंग और प्रोफिट कमाने के लिए छंटनियां की थीं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »