Canon ने धांसू कैमरा PowerShot V1 किया पेश, 1.4 इंच CMOS सेंसर के साथ Sony को देगा टक्कर!

इस कैमरा में बड़ा 1.4 इंच का CMOS सेंसर लगा है। यह बिल्ट-इन कूलिंग सिस्टम के साथ आता है।

Canon ने धांसू कैमरा PowerShot V1 किया पेश, 1.4 इंच CMOS सेंसर के साथ Sony को देगा टक्कर!

Photo Credit: Petapixel

PowerShot V1 में अधिकतम रिजॉल्यूशन 22.3 मेगापिक्सल का दिया गया है।

ख़ास बातें
  • PowerShot V1 में USB-C, HDMI, Bluetooth, और Wi-Fi की कनेक्टिविटी है
  • यह फोटोग्राफी के लिए 32,000 ISO रेंज के साथ आता है
  • हाई एक्शन कंटेंट भी इसमें शूट किया जा सकता है
विज्ञापन
Canon की ओर से नया पावरफुल कैमरा पेश किया गया है। कंपनी ने अपना कॉम्पेक्ट कैमरा PowerShot V1 मार्केट में पेश किया है जो कि खासतौर पर वीडियो क्रिएटर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इस कैमरा में बड़ा 1.4 इंच का CMOS सेंसर लगा है। यह बिल्ट-इन कूलिंग सिस्टम के साथ आता है। इसमें प्रो-लेवल की वीडियो क्षमता दी गई है। कहा जा सकता है कि कैमरा Sony की ZV-1 सीरीज को कड़ी टक्कर दे सकता है। PowerShot V1 में अधिकतम रिजॉल्यूशन 22.3 मेगापिक्सल का दिया गया है। यह फोटोग्राफी के लिए 32,000 ISO रेंज के साथ आता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Canon PowerShot V1 price

Canon PowerShot V1 को कंपनी जापान में अप्रैल के अंत में लॉन्च करेगी। इसकी कीमत 148,500 येन (लगभग 85,000 रुपये) (via) होगी। कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में इसकी उपलब्धता के बारे में अभी तक घोषणा नहीं की है। 
 

Canon PowerShot V1 Specifications

Canon का नया नवेला कैमरा 1.4 इंच के CMOS सेंसर से लैस है। कंपनी ने किसी PowerShot कैमरा में अब तक का सबसे बड़ा सेंसर दिया है। यह किसी कॉम्पेक्ट कैमरा में पाए जाने वाले स्टैंडर्ड साइज सेंसर से लगभग दोगुना है। इसका सीधा सा मतलब निकलता है कि इतना बड़ा सेंसर होने के चलते कैमरा यूजर को रिच कलर, बेहतर लो-लाइट परफॉर्मेंस, और शार्प डिटेल कैप्चर करके देगा।  

इस कैमरा में DIGIC X प्रोसेसर लगा है। कैनन का यह नया कैमरा 22.3 पिक्सल का अधिकतम रिजॉल्यूशन दे सकता है। यह 32000 की ISO रेंज के साथ आता है। जबकि वीडियो के लिए इसकी ISO रेंज 25,600 बताई गई है। इसमें 16-50mm का f/2.8-4.5 जूम लेंस दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें एक्टिव कूलिंग सिस्टम भी दिया है जिसके चलते यह हाई रिजॉल्यूशन वीडियो लम्बे समय तक रिकॉर्ड कर सकता है। 

इसका डुअल पिक्सल CMOS AF II कैमरा को हाई स्पीड, सटीक ऑटोफोकस देता है जिससे कि सब्जेक्ट जैसे इंसान, पालतू जानवर, और अन्य गतिमान चीजों को बेहतर तरीके से कैप्चर किया जा सकता है। इसमें सब्जेक्ट ट्रैकिंग इमेज स्टेबलाइजेशन भी दिया गया है। हाई एक्शन कंटेंट भी इसमें शूट किया जा सकता है जिसके लिए इसमें 30fps बर्स्ट मोड दिया गया है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो PowerShot V1 में USB-C, HDMI, Bluetooth, और Wi-Fi आदि कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए गए हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  2. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  4. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  5. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  7. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  8. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  9. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  10. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »