Can Am ने पेश की दो इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, गजब लुक और स्टाइलिश फीचर

पल्स एक स्ट्रीट मोटरसाइकिल है जो कि शहरों में इस्तेमाल और इलेक्ट्रिक बाइक लवर्स के लिए तैयार किया गया है। पल्स के यूएसडी फोर्क्स को कवर नहीं किया गया है।

Can Am ने पेश की दो इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, गजब लुक और स्टाइलिश फीचर

Photo Credit: Can Am

ख़ास बातें
  • कैन-एम ने दो इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स को पेश किया है।
  • स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें तो Origin एक ऑफ रोडर है।
  • पल्स एक स्ट्रीट मोटरसाइकिल है जो कि शहरों में इस्तेमाल के लिए बेस्ट है।
विज्ञापन
कैन-एम ने दो इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स को पेश किया है। यहां हम आपको इन दोनों इलेक्ट्रिक मोटर साइकिल्स Origin और Pulse के बारे में बता रहे हैं। कैन-एम इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए कम जाना जाता है और स्की-डू, कैन-एम एटीवी एंड कैन-एम स्पाइडर, सी-डू स्पोर्टबोट्स, लिंक्स, एविन्रूड आउटबोर्ड मोटर्स, जॉनसन आउटबोर्ड्स और ऑस्ट्रियाई जैसे प्रोडक्ट्स के लिए ज्यादा जाना जाता है। 
 

नई कैन-एम इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल


Can-Am की ये दोनों इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ऐसी दिखती हैं जैसे ये किसी साइबरपंक की दुनिया से आई हों। ये काफी ज्यादा फ्यूचरिस्टिक लगती हैं। इन दोनों में शार्प और एज वाला डिजाइन दिया गया है जो काफी दूर से ही आकर्षक लगता है। रॉयल एनफील्ड की आने वाली इलेक्ट्रिक बाइक्स से बेहद अलग है।

इन दोनों मोटरसाइकिल को नई जनरेशन के राइडर्स के साथ-साथ ईवी लवर्स के लिए तैयार किया गया है। दोनों में एक बड़ी इलेक्ट्रिक बैटरी दी गई है, जिसकी डिटेल्स का अभी खुलासा नहीं हुआ है। इसके अलावा पीले रंग के ट्रिम्स हैं। इन दोनों में बेहद कम कट और क्रीज के साथ क्लीन बॉडी वर्क मिलता है। बॉडी वर्क में सैंडब्लास्टेड एल्युमिनियम फिनिश भी है। ओरिजिन और पल्स दोनों में सिंगल सीट लेआउट मिलता है। हालांकि प्रोडक्शन मॉडल में अलग-अलग सीट्स हो सकती हैं।


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स 


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें तो Origin एक ऑफ रोडर है। इसमें एडीवी-स्पेसिफिक हार्डवेयर जैसे स्पोक व्हील्स, ब्लॉक पैटर्न टायर्स, सिंगल साइडेड स्विंगआर्म, कवर के साथ फ्रंट यूएसडी फोर्क्स, बड़ी बैश प्लेट, बड़ा ग्राउंड क्लीयरेंस, लंबा स्टांस, रैली-बाइक जैसी फेयरिंग मिलते हैं। हालांकि यह पल्स से काफी बड़ी दिखथी है। ऑरिजन को कैन-एम के ट्रैक एन 'ट्रेल हैरिटेज के मुताबिक डिजाइन किया गया है।

हालांकि पल्स एक स्ट्रीट मोटरसाइकिल है जो कि शहरों में इस्तेमाल और इलेक्ट्रिक बाइक लवर्स के लिए तैयार किया गया है। पल्स के यूएसडी फोर्क्स को कवर नहीं किया गया है और इसमें रोड-स्पेक टायर्स के साथ छोटे एलॉय व्हील भी मिलते हैं। इसे अंडरबॉडी सिक्योरिटी भी मिलती है, लेकिन यह ओरिजिन जैसी नहीं है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Can Am, Can Am EV, Electric Motorcycles
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  2. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  3. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  5. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  6. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  7. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  8. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  10. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »