Hyundai के बॉयकॉट की अपील, पाकिस्‍तानी पार्टनर के कश्‍मीर पर ट्वीट करने से भड़के भारतीय

कश्‍मीर भारत का अभिन्‍न अंग है। ऐसे में भारतीयों की तरफ से प्रतिक्रिया आना स्‍वाभाविक था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 फरवरी 2022 13:04 IST
ख़ास बातें
  • निशात ग्रुप ने ट्विटर समेत फेसबुक और इंस्‍टा पर कश्‍मीर पर पोस्‍ट किया
  • इससे भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स में गुस्‍सा है
  • यूजर्स ने ह्यूंदै से माफी मांगने के लिए कहा है

यूजर्स का कहना है कि ह्यूंदै को भारत के प्रति असंवेदनशील होने के लिए माफी मांगनी चाहिए।

साउथ कोरिया की ऑटो मेकर ह्यूंदै (Hyundai) भारत में एक विवाद का सामना कर रही है। कंपनी के पाकिस्‍तानी पार्टनर द्वारा किए गए एक ट्वीट के बाद ह्यूंदै मोटर की कारों का भारत में बहिष्‍कार किए जाने की मांग सोशल मीडिया पर उठने लगी। कंपनी के पाकिस्‍तानी पार्टनर Nishat ग्रुप ने कश्‍मीर के लोगों के लिए एकजुटता व्‍यक्‍त की थी। ग्रुप ने ट्विटर समेत फेसबुक और इंस्‍टाग्राम पर कश्‍मीर को लेकर पोस्‍ट किया। इससे भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स में गुस्‍सा है। कश्‍मीर भारत का अभिन्‍न अंग है। ऐसे में भारतीयों की तरफ से प्रतिक्रिया आना स्‍वाभाविक था। सोशल मीडिया पर ह्यूंदै के बॉयकॉट की मांग तेजी से उठी है। यूजर्स का कहना है कि ह्यूंदै को भारत के प्रति असंवेदनशील होने के लिए माफी मांगनी चाहिए।   

कई भारतीय यूजर्स ने कंपनी को सबक सिखाने की बात कहते हुए ह्यूंदै कारों का ऑर्डर रद्द करने की बात कही। साथ ही टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे घरेलू ब्रैंड को सपोर्ट करने की अपील की। 
Advertisement

विवाद को देखते हुए ह्यूंदै की इंडिया यूनिट ने अपना पक्ष रखा और कहा कि असंवेदनशील कम्‍युनिकेशन को लेकर उसकी जीरो टॉलरेंस नीति है। हम इस तरह के किसी भी विचार की कड़ी निंदा करते हैं। अनचाही सोशल मीडिया पोस्ट को ह्यूंदै मोटर इंडिया से जोड़कर इस महान देश के लिए हमारी प्रतिबद्धता और सेवा को अपमानित किया जा रहा है। कहा कि वह राष्ट्रवाद का सम्मान करने के पीछे मजबूती से खड़ी है।

मारुति सुजुकी के बाद ह्यूंदै, भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार विक्रेता है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने देश में करीब पांच लाख गाड़‍ियां बेचीं और 10 लाख से ज्‍यादा यूनिट्स का निर्यात किया। ऐसा करके ह्यूंदै भारत की सबसे बड़ी कार निर्यातक बन गई है। 
Advertisement

इस मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की आर्थिक विंग के अश्विनी महाजन ने कहा है कि ह्यूंदै को कश्मीर पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ह्यूंदै पाकिस्तान की आलोचना नहीं करके @Hyundai_Global की भारतीय शाखा यह भी नहीं कह रही है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। यह भारत के प्रति प्रतिबद्धता के बारे में बहुत कुछ बोलता है। 
Advertisement

मामले से नाराज हुए एक भारतीय ट्विटर यूजर आशुतोष सोनी ने कहा कि उन्होंने ह्यूंदै की वर्ना सेडान (Verna sedan) की बुकिंग कैंसल कर दी है। कार इस महीने डिल‍िवर होने वाली थी। उन्‍होंने होंडा मोटर की कार खरीदी है। उन्‍होंने अपने ट्विटर हैंडल @CA_AshutoshSoni से "#BoycottHyundai, that's it!" ट्वीट किया, साथ ही एक नई होंडा कार की डिलीवरी लेते हुए खुद की फोटो भी शेयर की।
फिल्म मेकर अशोक पंडित ने ह्यूंदै के शेयरों की कीमत में गिरावट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए ट्विटर पर कहा, ‘आइए उन्हें दिवालिया बना दें।'  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  6. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  7. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  10. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.