फोल्ड होने के साथ अंधेरे में चमकती है यह कार्गो इलेक्ट्रिक बाइक, फुल चार्ज में 50 km की रेंज

Longtail Max कार्गो फोल्डेबल इलेक्ट्रिक बाइक को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसका स्टैंडर्ड मॉडल 3,990 यूरो (लगभग 3,39,000 रुपये) में पेश की गई है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 फरवरी 2022 15:28 IST
ख़ास बातें
  • Longtail Max ई-बाइक 250W हब मोटर और 36V/10.4Ah लिथियम बैटरी से है लैस
  • इस फोल्डोबल ई-बाइक की 77-इंच की लंबाई फोल्ड होने के बाद आधी हो जाती है
  • मैक्स कार्गो में एक एक ग्लोइंग फ्रेम दिया गया है, जो अंधेरे में चमकता है

Longtail Max कार्गो इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 3,990 यूरो (लगभग 3,39,000 रुपये) है

Calendar Bikes ने Longtail Max कार्गो इलेक्ट्रिक बाइक को कथित तौर पर पेश किया गया है। यह एक कार्गो ई-बाइक है, जो काफी स्टोरेज स्पेस के साथ आती है। यह ई-बाइक फोल्डेबल है, जिसे आप अपनी सहूलियत के हिसाब से फोल्ड कर इधर-उधर आसानी से ले जा सकते हैं, और साथ ही इसे घर में भी रखा जा सकता है। फ्रांसीसी कंपनी की इस इलेक्ट्रिक बाइक (electric bike) की एक खासियत यह है कि यह अंधेरे में चमकती है।

Gizmochina के अनुसार, Longtail Max कार्गो फोल्डेबल इलेक्ट्रिक बाइक को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसका स्टैंडर्ड मॉडल 3,990 यूरो (लगभग 3,39,000 रुपये) में पेश की गई है, जबकि इसका एक Max Plus मॉडल भी पेश किया गया है, जिसकी कीमत 4,590 यूरो (लगभग 3,90,000 रुपये) है। दोनों मॉडल को Calander Bikes की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
Advertisement

कंपनी की वेबसाइट में इस इलेक्ट्रिक बाइक के सभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की जानकारी भी दी गई है। जैसा कि हमने बताया, यह बाइक फोल्डेबल है, जिससे ई-बाइक की 77-इंच की लंबाई लगभग आधी हो जाती है। इसमें फोल्ड करने के दो पॉइन्ट शामिल हैं, जहां से फोल्ड करने के बाद आप इसे हाथ में उठा कर कहीं भी ले जा सकते हैं।

लॉन्गटेल मैक्स कार्गो इलेक्ट्रिक बाइक को एक अच्छे प्रस्ताव के साथ बाजार में पेश किया गया है- यह फोल्डेबल है, जो ट्रांजिट मूवमेंट के लिए बहुत अच्छा है। हालांकि इसके आमतौर पर लंबे व्हीलबेस ने फोल्डिंग की किसी भी धारणा को खत्म कर दिया होगा, फ्रांसीसी कंपनी कैलेंडर बाइक इस लाइन के साथ लॉन्गटेल मैक्स कार्गो ई-बाइक देने में सक्षम है, साथ में अंधेरे में चमकने जैसी कुछ अन्य दिलचस्प विशेषताएं भी हैं।
Advertisement

लॉन्गटेल मैक्स कार्गो ई-बाइक में सैडल बैग भी दिया गया है, इसके अलावा पीछे एक कार्गो स्पेस जोड़ा गया है, जिसके बाद इसमें काफी सामान लाद कर ले जाया जा सकता है। मैक्स कार्गो में एक एक ग्लोइंग फ्रेम दिया गया है, जो अंधेरे में चमकता है। यह केवल अच्छे लुक के लिए ही नहीं, सुरक्षा के लिहाज से काफी फायदेमंद है। यह चमक एल्यूमीनियम फ्रेम पर फोटो-ल्यूमिनसेंट पेंट के कारण मिलती है। 
Advertisement

कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक बाइक में 250W का रियर हब मोटर फिट किया है, जिसे 36V/10.4Ah/360Wh लिथियम बैटरी से जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि इस ई-बाइक को सिंगल चार्ज में 50 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक सेटअप भी दिया गया है। इसके अलावा, इसमें 20-इंच के मोटे और बड़े टायर्स मिलते हैं, जिसके जरिए उबड़-खाबड़ रास्तों पर भारी सामान ले जाने पर भी राइडर राइडिंग के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  6. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  3. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  6. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  7. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  8. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  9. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  10. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.