Byju's पर लगा बच्चों, उनके अभिभावकों के फोन नंबर खरीदने और उन्हें धमकाने का आरोप

NCPCR ने फर्म के CEO, Byju Raveendran को स्टूडेंट्स के लिए कोर्सेज को गलत जानकारी देकर बेचने के आरोप में जवाब देने के लिए 23 दिसंबर को बुलाया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2022 21:32 IST
ख़ास बातें
  • इन कोर्सेज के लिए भुगतान करने के बाद कस्टमर्स को रिफंड नहीं मिल सकता
  • आयोग का कहना है कि फर्म को अभिभावकों से कई शिकायतें मिल रही हैं
  • इससे पहले भी कुछ एडुटेक फर्मों पर ऐसे आरोप लगे हैं

Byju's कोर्सेज के लिए कस्टमर्स पर लोन वाले एग्रीमेंट करने का दबाव डाल रही है

राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग (NCPCR) ने एडुटेक फर्म Byju's पर बच्चों और उनके अभिभावकों के फोन नंबर खरीदने और उन पर फर्म के कोर्स खरीदने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। NCPCR ने फर्म के CEO, Byju Raveendran को स्टूडेंट्स के लिए कोर्सेज को गलत जानकारी देकर बेचने के आरोप में जवाब देने के लिए 23 दिसंबर को बुलाया है। 

NCPCR के प्रमुख ने कहा, "हमें पता चला है कि Byju's बच्चों और उनके अभिभावकों के फोन नंबर खरीद रही है और उन्हें कोर्स खरीदने के लिए धमका रही है। हम कार्रवाई करेंगे और अगर जरूरत पड़ी तो इस बारे में सरकार को रिपोर्ट दी जाएगी।" एक मीडिया रिपोर्ट के आधार पर NCPCR ने कदम उठाया है। इसमें बताया गया था कि फर्म की सेल्स टीम अभिभावकों को अपने कोर्सेज खरीदने के लिए गलत तरीकों का इस्तेमाल कर रही है। इस बारे में NCPCR ने एक स्टेटमेंट में कहा, "आयोग को एक मीडिया रिपोर्ट मिली है जिसमें बताया गया है कि फर्म की सेल्स टीम अपने कोर्सेज खरीदने के उद्देश्य से अभिभावकों को खींचने के लिए गलत तरीकों का इस्तेमाल कर रही है। इसमें यह भी कहा गया है कि कुछ लोगों ने धोखाधड़ी और वित्तीय नुकसान होने का दावा किया है।" 

स्टेटमेंट में मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि Byju's कोर्सेज के लिए कस्टमर्स पर लोन वाले एग्रीमेंट करने का दबाव डाल रही है। इन कोर्सेज के लिए भुगतान करने के बाद कस्टमर्स को रिफंड नहीं मिल सकता। आयोग का कहना है कि फर्म को अभिभावकों से कई शिकायतें मिल रही हैं लेकिन वह इसे लेकर कुछ नहीं कर रही। 

कानून के तहत, NCPCR के पास किसी मामले की सुनवाई करने के लिए एक दीवानी अदालत की सभी शक्तियां हैं। इनमें किसी व्यक्ति को समन देना, शपथपत्र पर प्रमाण को प्राप्त करना, किसी अदालत या कार्यालय से कोई सार्वजनिक रिकॉर्ड का निवेदन करना और गवाहों या दस्तावेजों की जांच करना शामिल हैं। आयोग ने इस मामले में रवीन्द्रन से व्यक्तिगत तौर पर पेश होकर जानकारी देने को कहा है। आयोग का कहना है कि अगर रवीन्द्र बिना किसी वैध कारण के पेश होने से इनकार करते हैं तो इसके परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Transactions, Report, NCPCR, Byjus, Market, courses, Payment, Edutech, Phone, Law, Startup

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.