भारत आ रही है 480 KM रेंज वाली BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक कार, इस कीमत पर होगी लॉन्च!

BYD Atto 3 कार में 150kW क्षमता की मोटर दी गई है। यह कार 7.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। एक बार चार्ज होकर 480 KM की रेंज प्रदान करती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 सितंबर 2022 19:23 IST
ख़ास बातें
  • BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक कार की कीमत करीब 30 लाख रुपये हो सकती है
  • इस कार को भारत में BYD की चेन्नई स्थित फैक्ट्री में बनाया जा सकता है
  • EV को पहले से ही सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में बेचा जा रहा है

BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज होकर 480 KM की रेंज प्रदान करती है

चीनी कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी बिल्ड योर ड्रीम्स (BYD) इस साल अक्टूबर-दिसंबर के बीच कभी भी भारतीय बाजार में एक इलेक्ट्रिक वाहन (EV) पेश कर सकती है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी इस कार को जनवरी 2023 में दिल्ली में आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो (Auto Expo 2023) के दौरान दिखाएगी। BYD की इस इलेक्ट्रिक कार का नाम Atto 3 बताया जा रहा है। 

Autocar India की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि BYD इस साल अक्टूबर-दिसंबर के बीच देश में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Atto 3 को लॉन्च करने के लिए तैयार है। बता दें कि इस इलेक्ट्रिक कार को पहले से ही सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों में बेचा जा रहा है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि Atto 3 को BYD अपकमिंग Auto Expo 2023 में प्रदर्शित करने वाली है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक कार की कीमत करीब 30 लाख रुपये होगी। इस प्राइस सेगमेंट में इस कार का मुकाबला MG ZS EV और Hyundai Kona Electric से होगा।

Atto 3 को E3 प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है और यह लगभग 4.5 मीटर लंबी है। अच्छी बात यह है कि भारत में इसे कथित तौर पर सेमी-नॉक डाउन या SKD रूट के जरिए असेंबल किया जाएगा, जिसमें गियरबॉक्स को या तो चेसिस या इंजन में असेंबल किया जाता है। भारत में इस कार को BYD की चेन्नई स्थित फैक्ट्री में बनाया जा सकता है। इसी फैक्ट्री में कंपनी पहले से अपनी e6 MPV को बनाती आ रही है।
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार BYD के भारत में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, संजय गोपावक्रिस्नन का कहना है कि इस कार की सेल अगले साल की शुरुआत में शुरू हो सकती है। इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया है कि इस कार के लॉन्च के अगले एक साल में इलेक्ट्रिक व्हीकल के नेटवर्क को देश के 25 टॉप शहरों तक फैलाया जाएगा।
Advertisement

पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए, तो BYD Atto 3 कार में 150kW क्षमता की मोटर दी गई है। यह कार 7.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। एक बार चार्ज होकर 480 KM की रेंज प्रदान करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.