बीएसएनएल ब्रॉडबैंड की स्पीड अब कम से कम 2एमबीपीएस होगी

बीएसएनएल ब्रॉडबैंड की स्पीड अब कम से कम 2एमबीपीएस होगी
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने सोमवार को कहा कि उसने अपने लैंडलाइन ब्रॉडबैंड की रफ्तार बढ़ाकर कम से कम दो एमबीपीएस करने का फैसला किया है। केंद्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने नई योजना पेश की।

केंद्र सरकार की डिजिटल इंडिया पहल को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने नई योजना पेश की है।

प्रसाद ने कहा कि बीएसएनएल प्राकृतिक आपदाओं के समय भी बेहतर सेवा देता है और जम्मू एवं कश्मीर में आई बाढ़, नेपाल में आए भूकंप और आंध्र प्रदेश में आए तूफान के समय कंपनी ने अपनी सेवा की गुणवत्ता साबित की है।

प्रसाद ने कहा कि वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दिनों में भी संचार मंत्री थे। 2004 में तत्कालीन सरकार का कार्यकाल समाप्त होते वक्त कंपनी 10 हजार करोड़ रुपये लाभ में थी।

उन्होंने कहा कि वह अभी भी उसी भूमिका में फिर से आए हैं और आज कंपनी 8,000 रुपये घाटे में है। उन्होंने कंपनी को बेहतर विपणन करने का सुझाव दिया।

यह बदलाव पूरे देश में कंपनी के सभी ग्राहकों के लिए होगा और एक अक्टूबर से प्रभावी होगा और इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

कंपनी एक जीबी मुफ्त ई-मेल बॉक्स की भी सुविधा देगी, जो अभी 50 एमबी है। बीएसएनएल ने अपने बयान में कहा कि रफ्तार में वृद्धि सभी मौजूदा और नए ग्राहकों के लिए की जाएगी। इस योजना के तहत कंपनी अपनी 512 केबीपीएस और एक एमबीपीएस वाली योजनाओं की रफ्तार बढ़ाकर दो एमबीपीएस करेगी।

बीएसएनएल ने 2005 में अपने लैंडलाइन पर ब्रॉडबैंड सेवा लॉन्च की थी। तब इसकी न्यूनतम रफ्तार 256 केबीपीएस थी।

बयान में कहा गया है, "इस अपग्रेडेशन से कम किराया श्रेणी में भी ग्राहकों को इंटरनेट सर्फ करने में बेहतर अनुभव मिलेगा और वे लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग का अधिक मजा ले पाएंगे। इस योजना से नए ग्राहक भी सस्ती दर पर बीएसएनएल ब्रॉडबैंड की सेवा ले पाएंगे।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL के चीफ की पोस्ट पर प्राइवेट सेक्टर से हायरिंग के खिलाफ एंप्लॉयीज यूनियन
  2. Sony के प्लेस्टेशन के लिए सबसे बड़ा लॉन्च रही GTA 6
  3. Apple के iPhone 18e में हो सकता है नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल
  4. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  6. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  7. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
  8. WhatsApp पर आ गया वो फीचर, जिसका लंबे समय से था इंतजार, 2 हफ्ते पहले शेड्यूल कर पाएंगे मैसेज
  9. Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
  10. Motorola Razr 2027 जल्द होगा लॉन्च, यहां आया नजर, स्पेसिफिकेशंस लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »