Truecaller की होगी छुट्टी, BSNL लेकर आ रहा गजब का फीचर

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने ग्राहकों के लिए कॉलर नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) फीचर लेकर आने पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 मार्च 2026 16:27 IST
ख़ास बातें
  • BSNL अपने ग्राहकों के लिए CNAP फीचर लेकर आने पर काम कर रहा है।
  • BSNL तीन से चार महीनों के अंदर देशभर में CNAP सर्विस शुरू कर देगा।
  • Jio, Airtel और Vodafone Idea ने CNAP को पहली बार लागू किया था।

Photo Credit: Unsplash

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने ग्राहकों के लिए कॉलर नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) फीचर लेकर आने पर काम कर रहा है। भारत में निजी सेक्टर की टेलीकॉम कंपनियां पहले ही इस फीचर को अपने ग्राहकों के लिए लागू कर चुकी हैं। अब सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी भी इसे देशभर में लॉन्च करने वाली है। बताया जा रहा है कि BSNL ने यह समाधान पहले ही लागू कर दिया है। CNAP भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) की एक पहल है, जिससे यूजर्स को कॉल आने पर कॉलर का नाम नजर आता है। इस फीचर से यूजर्स को कॉल का जवाब देने से पहले उस व्यक्ति के बारे में जानकारी मिलेगी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

CNAP जल्द होगा इंटीग्रेट

Advertisement

ईटीटेलीकॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार, BSNL वर्तमान में निजी सेक्टर की टेलीकॉम कंपनियों के साथ अपनी CNAP सर्विस के इंटीग्रेशन की टेस्टिंग कर रहा है। Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea ने इसे पहली बार लागू किया है। BSNL के लिए यह समाधान पहले ही लागू किया जा चुका है और अब इसे जोन-वाइस इंटीग्रेट किया जा रहा है।

इंटीग्रेशन के बाद BSNL तीन से चार महीनों के अंदर देशभर में CNAP सर्विस शुरू कर देगा। उन्होंने यह भी बताया कि C-DoT ने सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर के लिए इस समाधान को तैयार और लागू किया है। TRAI द्वारा शुरू की गई CNAP सर्विस को 2025 की दूसरी छमाही में  धीरे-धीरे लॉन्च किया गया था। दूरसंचार विभाग ने 4G और 5G दोनों नेटवर्क पर इस फीचर की टेस्टिंग की गई। स्पैम कॉल को रोकने के लिए डिजाइन की गई यह सर्विस फीचर फोन पर उपलब्ध नहीं है।

CNAP सर्विस बिना किसी अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन फीस के फोन पर अंजान कॉल करने वालों के नाम दिखाती है। इस सर्विस के लिए इंटरनेट एक्सेस या Truecaller जैसे किसी ऐप की जरूरत नहीं है। यह फीचर कॉलर का नाम नहीं दिखाने के लिए KYC वेरिफाइड सब्सक्राइबर डिटेल का उपयोग करती है। CNAP सर्विस वर्तमान में ठीक से काम करती है, जब कॉल करने वाला और उठाने वाला दोनों एक ही नेटवर्क का हिस्सा हों। फिलहाल ऑपरेटर अभी भी इस फीचर की क्रॉस-नेटवर्क कंपेटिबिलिटी से संबंधित मुद्दों पर काम कर रहे हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, CNAP, Bharat Sanchar Nigam Limited, TRAI

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  6. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  7. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.