BSA इलेक्ट्रिक ला सकती है नई मोटरसाइकिल, जानें क्या होगा खास

परफॉर्मेंस की बात है तो Classic Legends के मुताबिक मोटरसाइकिल 166km प्रति घंटे की टॉप स्पीड तक पहुंच सकती है। कंपनी का यह भी कहना है कि भविष्य में इस इंजन को ज्यादा पावर और टॉर्क के लिए ट्यून कर सकते हैं।

BSA इलेक्ट्रिक ला सकती है नई मोटरसाइकिल, जानें क्या होगा खास

Photo Credit: BSA

ख़ास बातें
  • Classic Legend अपने पेट्रोल बेस्ड Gold Star 650 पर काम कर रही है।
  • BSA Goldstar 650 एक मॉड्रन क्लासिक मोटरसाइकिल है।
  • Classic Legends के मुताबिक बाइक 166kmph की टॉप स्पीड तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन
भारत की लोकप्रिय ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra के स्वामित्व वाली क्लासिक लीजेंड्स ने बीते साल साल के आखिर में Gold Star 650 के तौर पर अपना पहला मॉडल पेश करके BSA को फिर से शुरू किया। लोकप्रिय ब्रिटिश ब्रांड की मोटरसाइकिल शुरुआत में यूनाइटेड किंगडम में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी और उसके बाद भारत समेत अन्य इंटरनेशनल मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। Gold Star 650 को मार्केट में आने वाले कुछ हफ्तों में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। आइए इस नई मोटरसाइकिल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

आपको बता दें कि Classic Legend वर्तमान में अपने पेट्रोल बेस्ड Gold Star 650 पर ध्यान केंद्रित कर रही है। रिसोर्सेज के तौर पर एक हिस्सा इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के डेपलपमेंट में भी निवेश किया जाएगा। महिंद्रा के ऑटो और फार्म सेक्टर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश जेजुरिकर ने इस बात की पुष्टि की है।

जेजुरिकर ने आगे कहा कि महिंद्रा और Classic Legends इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्पेस में आग जाने के लिए BSA की ग्लोबल लोकप्रियता का इस्तेमाल करेंगे। Classic Legends द्वारा इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल तैयार करने की जानकारी बहुत लंबे समय से इंटरनेट पर छाई हुई हैं। शुरुआत में ऐसा माना जा रहा था भारतीय बाइक निर्माता Jawa ब्रांड के तहत अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करेगी, लेकिन BSA एक ऑप्शन साबित हो सकता है।
 

BSA Goldstar 650 के इंजन और स्पेसिफिकेशंस 


इंजन और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो BSA Goldstar 650 एक मॉड्रन क्लासिक मोटरसाइकिल है जो कि 652cc सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड मोटर से लैस है जो कि 45hp की पावर और 55Nm का टार्क जनरेट करती है। यह यूनिट एक 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा, जिसके साथ में स्लिपर और एसिस्ट क्लच दिया गया है। 

जहां तक ​​परफॉर्मेंस की बात है तो Classic Legends के मुताबिक मोटरसाइकिल 166km प्रति घंटे की टॉप स्पीड तक पहुंच सकती है। कंपनी का यह भी कहना है कि भविष्य में इस इंजन को ज्यादा पावर और टॉर्क के लिए ट्यून कर सकते हैं। सस्पेंशन ड्यूटी को फ्रंट में 41mm टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर द्वारा हैंडल किया जाएगा। ब्रेकिंग की बात करें तो दोनों व्हील में सिंगल डिस्क ब्रेक मिलेगी, जिसमें कॉन्टिनेंटल से ड्यूल-चैनल ABS से सपोर्ट मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mahindra, Classic Legend, BSA Goldstar 650
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »