15 मिनट के लिए बुक की Uber, कंपनी ने भेजा 32 लाख रुपये का बिल! युवक के उड़े होश, जानें पूरा मामला

Uber Booking : तकनीकी गलती के कारण ऐसा हुआ है। दरअसल, ऑस्‍ट्रेलिया में भी इसी नाम से ड्रॉप लोकेशन है। वही लोकेशन सिस्‍टम में सेट हो गई थी और कपलान को जो बिल मिला, वह हजारों किमी यात्रा के आधार पर तैयार किया गया था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2022 12:44 IST
ख़ास बातें
  • ऑफ‍िस से घर लौटते समय बुक की थी कैब
  • 35 हजार पाउंड से ज्‍यादा का बिल देख युवक के होश उड़े
  • जांच में पता चला कि तकनीकी गड़बड़ी से ऐसा हुआ

Uber Booking : अच्‍छी बात यह रही कि कपलान के अकाउंट में इतने पैसे थे ही नहीं, जिस वजह से उबर वह रकम डिडेक्‍ट नहीं कर पाई।

कैब सर्विस प्रोवाइडर कंपनियां लोगों को सहूलियत भरा सफर कराने के लिए जानी जाती हैं। हालांकि कई बार इन सर्विसेज की वजह से लोगों को परेशान भी होना पड़ता है। एक वाकया ब्रिटेन से सामने आया है। वहां मैनचेस्टर के रहने वाले एक 22 साल के युवक को उस समय झटका लगा, जब उसे 15 मिनट की कैब बुक करने के बदले 35,477 ब्रिटिश पाउंड (लगभग 32.39 लाख रुपये) का बिल थमा दिया गया। अपने काम से घर लौटते समय ओलिवर कपलान नाम के शख्‍स ने बाकी दिनों की तरह ही कैब बुक की थी। ऑफ‍िस से लगभग 15 मिनट की दूरी पर विचवुड के एक पब में उन्‍होंने ड्रॉप लोकेशन डाली। कपलान ने अनुमान लगाया था कि इस बुकिंग के लिए उन्‍हें लगभग 10.84 ब्रिटिश पाउंड चुकाने होंगे, लेकिन बिल देखकर कपलान के होश उड़ गए। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना उबर (Uber) से जुड़ी है। राइड पूरी करने के अगले दिन कपलान को उबर की तरफ से मैसेज मिला कि उनकी पिछली रात की सवारी का बिल लगभग 32 लाख रुपये का है। पेशे से एक ट्रेनी शेफ कपलान ने फौरन उबर से कॉन्‍टैक्‍ट किया। कपलान जानना चाहते थे कि आखिर कैसे एक छोटी सी सवारी के लिए इतनी बड़ी रकम वसूली जा सकती है। 

मामले की जांच करने पर उबर ने पाया कि कुछ तकनीकी गलती के कारण ऐसा हुआ है। दरअसल, ऑस्‍ट्रेलिया में भी इसी नाम से ड्रॉप लोकेशन है। वही लोकेशन सिस्‍टम में सेट हो गई थी और कपलान को जो बिल मिला, वह हजारों किमी यात्रा के आधार पर तैयार किया गया था।

अच्‍छी बात यह रही कि कपलान के अकाउंट में इतने पैसे थे ही नहीं, जिस वजह से उबर वह रकम डिडेक्‍ट नहीं कर पाई। इसी के बाद कपलान को सिस्‍टम जनरेटेड मैसेज मिला। इसे देखकर कपलान के होश उड़ गए थे। बहरहाल अब यह मामला सुलझ गया है। हालांकि यह अकेली ऐसी घटना नहीं है। साल 2020 में भी एक ब्रिटिश स्‍टूडेंट को गलती से 1,536 पाउंड (लगभग 1.39 लाख रुपये) का बिल दिया गया था। तब भी लोकेशन की गड़बड़ी की वजह से ऐसा हुआ था। इस तरह की वाकये लोगों को परेशान कर रही जाते हैं। हालांकि अबतक ऐसा नहीं हुआ है, जब छोटी सी राइड के लिए किसी यूजर को इतनी बड़ी रकम चुकानी पड़ी हो। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.