• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • ब्राजील की हेल्थ मिनिस्ट्री की वेबसाइट हुई हैक, कोविड 19 वैक्सीनेशन डेटा को किया टारगेट

ब्राजील की हेल्थ मिनिस्ट्री की वेबसाइट हुई हैक, कोविड-19 वैक्सीनेशन डेटा को किया टारगेट

हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा कि हमले ने कई सिस्टम डाउन कर दिए। इनमें से एक में नेशनल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम के बारे में जानकारी थी और दूसरा सिस्टम डिजिटल वैक्सीनेशन सर्टीफिकेट जारी करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। 

ब्राजील की हेल्थ मिनिस्ट्री की वेबसाइट हुई हैक, कोविड-19 वैक्सीनेशन डेटा को किया टारगेट

हैकर अटैक के कारण ब्राज़ील पहुंचने वाले यात्री हो रहे प्रभावित।

ख़ास बातें
  • हैकर्स ने खुद को Lapsus$ Group से जुड़ा बताया
  • हमले में वैक्सीनेशन डेटा को हुआ नुकसान
  • सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े उपायों को एक हफ्ते के लिए टाला
विज्ञापन
ब्राजील की हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा है कि उसकी वेबसाइट को ने हैक कर लिया गया था। इस साइबर हमले में वेबसाइट की सर्विस डाउन हो गई। इनमें से एक सिस्टम में नेशनल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम के बारे में जानकारी थी और दूसरा सिस्टम डिजिटल वैक्सीनेशन सर्टीफिकेट जारी करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। 

हैकिंग अटैक के बाद अब ब्राजील पहुंचने वाले यात्रियों के लिए थोड़ी परेशानी बढ़ गई है। स्वास्थ्य के नजरिए से जो भी जरूरी बिंदु सरकार लागू करने जा रही थी अब उन्हें एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया है। 

एक बयान में कहा गया, "शुक्रवार की सुबह उसे एक ऐसी घटना का सामना करना पड़ा जिसने अस्थायी रूप से उसके कुछ सिस्टम से छेड़छाड़ की ... जो वर्तमान में चालू नहीं हैं।" पुलिस ने कहा कि हैकिंग की जांच की जा रही है।

कथित हैकर्स ने खुद को Lapsus$ Group से संबंधित बताया था। उन्होंने वेबसाइट पर एक मैसेज पोस्ट किया जिसमें कहा गया था कि इंटरनल डेटा को कॉपी और डिलीट कर दिया गया था और "अगर आप डेटा वापस चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।"  

इस मैसेज में ई-मेल और Telegram कॉन्टैक्ट की जानकारी भी दी गई थी लेकिन इसे शुक्रवार दोपहर तक हटा दिया गया था। जानकारी हटाने के बाद भी वेबपेज डाउन था, जबकि ब्राजीलियाई लोगों को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट जारी करने वाले ConectSUS ऐप में यूजर डेटा गायब हो गया था।

मंत्रालय ने कहा कि वह अपने सिस्टम को बहाल करने के लिए काम कर रहा है। उप स्वास्थ्य मंत्री रोड्रिगो क्रूज़ ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि वैक्सीनेशन डेटा तक एक्सेस अभी (शुक्रवार शाम) तक नहीं मिला है। क्रूज़ ने कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि डेटा खो गया है या नहीं।

राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने वैक्सीन पासपोर्ट के इस्तेमाल को बंद कर दिया। एहतियात के लिए जो उपाय किए गए हैं उनके अंतर्गत अब ब्राजील में जो यात्री बिना वैक्सीनेट हुए पहुंच रहे हैं उन्हें पांच दिनों के लिए क्वारंटाइन करना होगा और उनका COVID-19 के लिए टेस्ट भी किया जाएगा।

इस हैकर अटैक के बाद वैक्सीनेशन डेटा ऑनलाइन उपलब्ध नहीं था। सरकार ने ब्राजील पहुंचने वाले यात्रियों के लिए जरूरी स्वास्थ्य उपायों को एक सप्ताह के लिए रोक दिया जो कि शनिवार से शुरू होना था। अब जिन यात्रियों को वैक्सीन नहीं लगी है उनको क्वारंटाइन करने का प्रावधान किया गया है।  वहीं, आने वाले एयरलाइन यात्रियों के लिए COVID-19 ट्रेसिंग फॉर्म अभी भी हेल्थ रेगुलेटर Anvisa की वेबसाइट पर उपलब्ध थे। इस साइट को हैकर्स ने निशाना नहीं बनाया था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  2. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  3. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  4. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  5. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  7. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  8. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  10. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »