Ola, TVS, Bajaj, Ather जैसे ब्रांड्स को टक्कर देने के लिए 2 दिसंबर को आ रहा है Bounce Infinity इलेक्ट्रिक स्कूटर

Bounce Infinity की कीमत को लेकर फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन कंपनी ने बताया है कि इस स्कूटर को दो विकल्पों में उतारा जाएगा, जिसमें से एक विकल्प स्कूटर को बैटरी के बिना खरीदना होगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 नवंबर 2021 17:51 IST
ख़ास बातें
  • बेंगलुरु स्थित स्मार्ट मोबिलिटी सॉल्यूशन कंपनी है Bounce
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के एडवांस और इंटेलीजेंट फीचर्स से लैस होने का दावा
  • लॉन्च के बाद Ola S1, Bajaj Chetak EV, TVS iQube जैसे ईवी से लेगा टक्कर

Bounce Infinity भारत में Bajaj Chetak EV, TVS iQube, Ola S1, Ather 450 और Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से टक्कर लेगा

हमने हाल ही में आपको जानकारी दी थी कि भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (electric two-wheeles in India) मार्केट में Bounce कंपनी की एंट्री होने वाली है। अब, कंपनी ने घोषणा कर दी है कि Bounce Infinity इलेक्ट्रिक स्कूटर (electric scooter) 2 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा। कंपनी ने साथ ही यह भी बता दिया है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग को भी उसी दिन शुरू कर दिया जाएगा और ग्राहक इस स्कूटर को 499 रुपये में प्री-बुक कर सकेंगे। फिलहाल कंपनी ने Infinity इलेक्ट्रिक स्कूटर के स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया है।

बेंगलुरु स्थित स्मार्ट मोबिलिटी सॉल्यूशन कंपनी Bounce ने जानकारी दी है कि Bounce Infinity इलेक्ट्रिक स्कूटर को 2 दिसंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा और ग्राहक इस स्कूटर को 499 रुपये में उसी दिन से प्री-बुक कर सकेंगे। इसके बाद डिलिवरी प्रोसेस को जनवरी 2022 से शुरू किया जाएगा।
Advertisement

Bounce Infinity की कीमत को लेकर फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन कंपनी ने बताया है कि इस स्कूटर को दो विकल्पों में उतारा जाएगा, जिसमें से एक विकल्प स्कूटर को बैटरी के बिना खरीदना होगा। इस तरह ग्राहक स्कूटर पर 40-50 प्रतिशत पैसा बचा सकेंगे। बिना बैटरी के स्कूटर खरीदने वाले ग्राहक कंपनी के बैटरी स्वैपिंग स्टेशन के जरिए बैटरी रिप्लेस कर सकेंगे। इसके अलावा, जो ग्राहक इस स्कूटर को बैटरी के साथ लेंगे, वो इसके रिमूवेबल बैटरी पैक को निकाल कर अपनी सहूलियत के हिसाब से कहीं भी चार्ज कर सकेंगे।

कीमत के साथ-साथ फिलहाल इस स्कूटर के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा भी नहीं किया गया है। हालांकि, कंपनी का दावा है कि स्कूटर में एडवांस और इंटेलीजेंट फीचर्स और पार्ट्स का इस्तेमाल किया जाएगा। फिलहाल भारत में Ola S1, Bajaj Chetak EV, TVS iQube, Ather 450, Simple One जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ने ग्राहकों को लुभा रखा है। ये सभी स्कूटर जबरदस्त रेंज और पावर के लिए प्रसिद्ध हैं और इन्हें जबरदस्त बुकिंग रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में देखना होगा कि Bounce Infinity इस कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच खुद को कैसे साबित करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.