• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 120 KM तक रेंज वाले 5 Zelio इलेक्ट्रिक स्कूटर EV India Expo 2022 में हुए पेश, जानें इनकी खासियतें

120 KM तक रेंज वाले 5 Zelio इलेक्ट्रिक स्कूटर EV India Expo 2022 में हुए पेश, जानें इनकी खासियतें

Eeva, Gracy, Gracy Pro, Gracy-i और Eeva-ZX सभी या तो 28 AH क्षमता के जेल बैटरी पैक  या एक 26-40 AH क्षमता के लिथियम यूनिट के साथ आएंगे।

120 KM तक रेंज वाले 5 Zelio इलेक्ट्रिक स्कूटर EV India Expo 2022 में हुए पेश, जानें इनकी खासियतें

Zelio ने Eeva, Gracy, Gracy Pro, Gracy-i और Eeva-ZX को दिखाया है

ख़ास बातें
  • Eeva, Gracy, Gracy Pro, Gracy-i और Eeva-ZX हुए पेश
  • Zelio ने एक इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल कॉन्सेप्ट भी दिखाया है
  • इनमें 48/60V क्षमता की BLDC मोटर मिलेगी
विज्ञापन
EV India Expo 2022: हिसार स्थित ईवी स्टार्टअप Zelio ने भारत में चले तीन दिवसिय ईवी इंडिया एक्सपो में अपने पांच इलेक्ट्रिक स्कूटर दिखाए। इसके अलावा, कंपनी ने एक इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल का कॉन्सेप्ट भी पेश किया, जिसे जल्द मार्केट में उतारा जाएगा। इवेंट में दिखाए गए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के मॉडल नेम किए गए स्कूटरों में Eeva, Gracy, Gracy Pro, Gracy-i और Eeva-ZX शामिल हैं।

फिलहाल Zelio ने इन ई-स्कूटर की कीमत या इनकी उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन इनके स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया गया है। Eeva, Gracy, Gracy Pro, Gracy-i और Eeva-ZX सभी या तो 28 AH क्षमता के जेल बैटरी पैक या एक 26-40 AH क्षमता के लिथियम यूनिट के साथ आएंगे। इनमें 48/60V क्षमता की BLDC मोटर मिलेगी। ये पावरट्रेन इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को 60-120 km तक रेंज निकालने में मदद करेगा।

वहीं, चार्जिंग की बात करें, तो जेल बेस्ड बैटरी पैक फुल चार्ज होने में 6 से 8 घंटों का समय लेगा, जबकि लिथियम आयन बैटरी पैक को फुल चार्ज होने में 4-5 घंटों का समय लगेगा। इन ई-स्कूटर्स में USB पोर्ट, अलॉय व्हील्स, पार्किंग गियर, DRL, हाइड्रॉलिक सस्पेंशन, एक फ्रंट डिस्क ब्रेक जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा, इनमें सेंटर लॉक सिस्टम भी मिलेगा, जो एंटी-थेफ्ट अलार्म के साथ आएगा। 

हालांकि, GSR फेयर्ड स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल कंपनी का सबसे रोमांचक प्रोडक्ट प्रतीत होता है, जिसकी कीमत या उपलब्धता और यहां तक कि स्पेसिफिकेशन्स तक का खुलासा होना बाकी है। मोटरसाइकिल फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक, स्प्लिट सीट, फेयरिंग पर टर्न इंडिकेटर्स, अलॉय व्हील्स, शार्प-लुकिंग ट्विन हेडलैम्प्स से लैस डिजाइन के साथ आती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  2. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  7. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  8. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  9. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  10. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »