अपने आप चलने वाली BMW इलेक्ट्रिक कार ने खोया कंट्रोल, 1 की मौत, 9 घायल

BMW ने यह भी कहा कि "हम सटीक परिस्थितियों (दुर्घटना की) की जांच करने की प्रक्रिया में हैं।" "बेशक हम अधिकारियों के साथ निकट संपर्क में हैं।"

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 अगस्त 2022 18:17 IST
ख़ास बातें
  • जर्मनी के रुतलिंगेन शहर में एक इलेक्ट्रिक BMW iX के साथ हादसा
  • ऑटोनोमस ड्राइविंग फीचर से लैस कार ने अचानक लेन बदली
  • एक से ज्यादा गाड़ियों के साथ हुई टक्कर

कार सडक पर अपनी लेन से बाहर निकल गई, जिससे चार वाहनों की आपस में टक्कर हो गई

BMW iX इलेक्ट्रिक कार ने अचानक लेन बदली, जो एक भयानक हादसे में बदल गया। इस हादसे ने एक की जान ले ली और इसमें 9 लोग घायल हो गए। हादसा जर्मनी में हुआ है, जहां ऑटोनॉमस स्टीयरिंग क्षमता वाली BMW iX की एक टेस्ट यूनिट आने वाले ट्रैफिक की ओर पलट गई, जिसके बाद सामने से आ रही गाड़ियों से इसकी टक्कर हो गई। हालांकि, कंपनी ने यह मानने से फिलहाल इंकार किया है कि हादसे के समय कार ऑटो स्टीयरिंग मोड पर थी।

समाचार एजेंसी AP के अनुसार, पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी कि सोमवार दोपहर, जर्मनी के दक्षिण-पश्चिमी शहर रुतलिंगेन में एक इलेक्ट्रिक BMW iX में एक छोटे बच्चे के साथ पांच लोग सफर कर रहे थे, जब कार सड़क पर एक मोड़ पर अपनी लेन से बाहर निकल गई, जिससे चार वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। रिपोर्ट में बताया गया है कि बीएमडब्ल्यू इलेक्ट्रिक कार सबसे पहले सामने से आ रही Citroen से टकराई, जिसके बाद इसने एक Mercedes-Benz वैन को टक्कर मारी, जिससे वहान में मौजूद एक 33 वर्षीय यात्री की मौत हो गई।
Advertisement

वहीं, Citroen कार, जिसमें कुल तीन लोग मौजूद थे, के 70 वर्षीय चालक ने अपनी कार का कंट्रोल खो दिया और कार एक अन्य वाहन से टकराई, जिससे कार सड़क से हट गई और आग की लपटों में घिर गई।

रिपोर्ट बताती है कि रुतलिंगेन पुलिस के प्रवक्ता माइकल शाल ने कहा कि चार बचाव हेलीकाप्टर और दर्जनों दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को वहां के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया। इनमें बीएमडब्ल्यू का 43 वर्षीय ड्राइवर, 31, 42 और 47 वर्ष के तीन वयस्क और एक 18 महीने का बच्चा शामिल था, जो सभी BMW टेस्ट यूनिट में थे।
Advertisement

पुलिस ने एक बयान में कहा, "दुर्घटनाग्रस्त वाहन एक ऑटोनोमस इलेक्ट्रिक टेस्ट कार थी।" "यह 43 वर्षीय (ड्राइवर) द्वारा चलाई जा रही थी या नहीं, यह जांच का विषय है।"
Advertisement

वहीं, बीएमडब्ल्यू ने भी पुष्टि की है कि उसका एक टेस्ट व्हीकल रुतलिंगेन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, लेकिन इस बात से इनकार किया कि वाहन पूरी तरह से ऑटोनोमस मोड पर था। कंपनी ने अपने बयान में कहा "वाहन में एक लेवल 2 ड्राइविंग असिस्ट सिस्टम है, जो आज पहले से ही प्रोडक्शन वाहनों में शामिल है और जो मांग पर चालक को सपोर्ट कर सकता है।" हालांकि, कंपनी ने आगे यह भी कहा कि "लेवल 2 वाहनों के साथ चालक हमेशा जिम्मेदारी रखता है।"

बीएमडब्ल्यू ने यह भी कहा कि "हम सटीक परिस्थितियों (दुर्घटना की) की जांच करने की प्रक्रिया में हैं।" "बेशक हम अधिकारियों के साथ निकट संपर्क में हैं।"
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BMW, BMW iX, BMW iX Accident

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.