BMW ने i5 सीरीज में BMW i5 Electric मॉडल से उठाया पर्दा, ये होंगे फीचर्स!

इस इलेक्ट्रिक कार में कंपनी हाइब्रिड स्विच ऑप्शन भी पेश कर सकती है, ऐसा कहा गया है।

BMW ने i5 सीरीज में BMW i5 Electric मॉडल से उठाया पर्दा, ये होंगे फीचर्स!

Photo Credit: BMW

BMW i5 इलेक्ट्रिक कार पेश करके कंपनी ने मार्केट में हलचल पैदा कर दी है।

ख़ास बातें
  • BMW ने i5 सीरीज में इलेक्ट्रिक कार को टीज कर दिया है।
  • इस कार को इसी साल अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है।
  • इलेक्ट्रिक सीडान में डुअल मोटर वाला पावरट्रेन देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
BMW ने i5 सीरीज में इलेक्ट्रिक कार को टीज कर दिया है। चूंकि इलेक्ट्रिक कारें वर्तमान में बहुत अधिक ट्रेंड में आ चुकी हैं इसलिए लग्जरी कार मेकर ने अपनी आई5 सीरीज में इलेक्ट्रिक वर्जन की एंट्री को कन्फर्म कर दिया है। कंपनी ने इसका मॉडल भी पेश कर दिया है। यह एक मिड साइज सीडान होगी। अभी तक कार के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं साझा की गई है। लेकिन इसके डिजाइन के बारे में कहा जा सकता है कि यह स्लीक और आकर्षक है।  

BMW i5 इलेक्ट्रिक कार पेश करके कंपनी ने मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। एक प्रेस रिलीज के माध्यम से कंपनी इससे पर्दा उठा दिया है। इस कार को इसी साल अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है। यह एक ग्लोबल लॉन्च होने की बात कही गई है। BMW i5 Electric सीडान के बारे में कंपनी ने पावरट्रेन और अन्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा अभी नहीं किया है। वहीं, ईव्हीकल इन्फो की रिपोर्ट कहती है कि बीएमडब्ल्यू आई5 इलेक्ट्रिक सीडान में डुअल मोटर वाला पावरट्रेन देखने को मिल सकता है। इनमें 536 और 586 होर्सपावर दी जा सकती है। 

इस इलेक्ट्रिक कार में कंपनी हाइब्रिड स्विच ऑप्शन भी पेश कर सकती है, ऐसा कहा गया है। यानि कि 5 सीरीज के इस EV में प्लग इन हाइब्रिड, गैसोलीन और डीजल इंजन के बीच में भी स्विच करने का ऑप्शन कंपनी दे सकती है। हालांकि इस फीचर के बारे में कहा गया है कि यह क्षेत्र के आधार पर दिया जाएगा। यानि कि हर क्षेत्र के लिए यह उपलब्ध हो, अभी इस बारे में पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है। ये भी कहा गया है कि किसी भी पावरट्रेन का आप इस्तेमाल करें, यह 48 वोल्ट माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ आएगी। 

कंपनी इसमें मॉडर्न फीचर्स का सपोर्ट देने में भी पीछे नहीं रहने वाली, ऐसा कहा गया है। इसलिए कार में iDrive 8.5 इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी दिखाई दे जाए तो हैरत की बात नहीं होनी चाहिए। अभी तक इसकी रेंज और स्पीड के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। जल्द ही कंपनी इसके फीचर्स अधिकारिक तौर पर अनाउंस कर सकती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BMW i5, BMW i5 electric SUV, BMW i5 EV
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »