सिंगल चार्ज में 526Km चलने वाली BMW i3 Sedan eDrive35L चीन में लॉन्च, जानें खास फीचर्स

BMW i3 sedan eDrive35L में में 210 किलोवाट की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2022 13:42 IST
ख़ास बातें
  • यह 0 से 100 km प्रति घंटा की रफ्तार मात्र 6 सेकंड में पकड़ सकती है।
  • इस कार में डुअल चार्जिंग एसी और डीसी (AC or DC) का ऑप्शन मिल जाता है।
  • इसमें 210 किलोवाट की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है।

BMW i3 Sedan eDrive35L में डुअल चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं।

Photo Credit: bmwblog

BMW ने चीन में अपनी लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) BMW i3 Sedan eDrive35L लॉन्च की है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (Electric Vehicles) की लिस्ट में शामिल होने वाली ये लेटेस्ट कार BMW 3 सीरीज का इलेक्ट्रिक वर्जन है। कार में कई इम्प्रेसिव फीचर्स दिए गए हैं। कार का साइज इसके कम्बस्शन वर्जन के जैसा ही है लेकिन यह उससे लम्बाई में थोड़ी अधिक है। कंपनी के इस ईवी (EV) में 210kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। इसकी रेंज के बारे में बात करें तो यह 526 किलोमीटर की रेंज तक जा सकती है। कार में डुअल चार्जिंग सिस्टम है जिसे व्हीकल के फ्रंट और रियर, दोनों साइड में दिया गया है। 

BMW i3 Sedan eDrive35L देखने में काफी स्टाइलिश है और इसमें 210 किलोवाट की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। इसकी बैटरी कैपिसिटी की बात करें तो यह इलेक्ट्रिक फोरव्हीलर (Electric Fourwheeler) 70.3kWh की बैटरी के साथ आता है। सिंगल चार्ज में बैटरी 526 किलोमीटर तक इस कार को ले जा सकती है, ऐसा कहा गया है। यह जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार मात्र 6 सेकंड में पकड़ सकती है। इसकी परफॉर्मेंस के ये आंकड़े चीन के लाइट-ड्यूटी व्हीकल टेस्ट साइकल मेजरमेंट पर आधारित हैं।  
Advertisement

कंपनी की इस लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कार में डुअल चार्जिंग एसी और डीसी (AC or DC) का ऑप्शन मिल जाता है। AC चार्जिंग पोर्ट गाड़ी के फ्रंट साइड में दिया गया है जबकि DC पोर्ट कार के रियर में दिया गया है। कार में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। डीसी पोर्ट की मदद से यह 95kW तक की स्पीड से चार्जिंग ले सकती है। इसके माध्यम से कार को जीरो से 80% तक केवल 35 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। 

BMW i3 sedan eDrive35L में और भी कई आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं। यह Gen5 eDrive पावरट्रेन के साथ आती है। ईवी में एक सॉलिड सस्पेंशन सिस्टम है। इसके अलावा इसमें BMW OS8 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। कंपनी ने यह लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कार (latest electric cars) BMW i3 sedan eDrive35L फिलहाल चीन में ही लॉन्च की है। चीन के अलावा बाकी मार्केट्स में यह कब लॉन्च होगी, इसके बारे में कंपनी की ओर अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.