BMW 620d M Sport Signature स्पोर्ट्स सेडान हुई भारत में लॉन्च, ऑनलाइन भी कर सकते हैं बुक

BMW 620d M स्पोर्ट सिग्नेचर में 2.0-लीटर टर्बो डीजल इंजन मौजूद है, जो 190 एचपी की मैक्सिमम पावर और 400 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम है और इसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

BMW 620d M Sport Signature स्पोर्ट्स सेडान हुई भारत में लॉन्च, ऑनलाइन भी कर सकते हैं बुक
ख़ास बातें
  • 620d M Sport Signature की भारत में कीमत 78.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • इच्छुक ग्राहक कार को ऑनलाइन या अपने डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं
  • इसमें फ्रंट में 12.3'' की 2 स्क्रीन और 10.25" का रियर डिस्प्ले मिलता है
विज्ञापन
BMW ने भारत में BMW 620d M Sport Signature को लॉन्च किया है। मॉडल पहले केवल पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध था और अब कंपनी ने इसका डीजल वेरिएंट लॉन्च किया है। 620d M Sport Signature में 2.0-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जो 190 एचपी की पावर और 400 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। कंपनी का दावा है कि कार 7.9 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसमें कई ड्राइविंग मोड्स भी मिलते हैं।

कीमत की बात करें, तो BMW 620d M Sport Signature को भारत में 78.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) पर लॉन्च किया गया है। इच्छुक ग्राहक कार को ऑनलाइन या अपने डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं। इसकी डिलीवरी जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। कार को चार एक्सटर्नल कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिनमें मिनरल व्हाइट, टैनजनाइट ब्लू, स्काईस्क्रेपर ग्रे, कार्बन ब्लैक शामिल हैं।

BMW 620d M स्पोर्ट सिग्नेचर में 2.0-लीटर टर्बो डीजल इंजन मौजूद है, जो 190 एचपी की मैक्सिमम पावर और 400 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम है और इसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। कार 7.9 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसमें कम्फर्ट, कम्फर्ट+, स्पोर्ट, इको प्रो और एडेप्टिव ड्राइव मोड भी मिलते हैं।

इसमें पैनोरमिक सनरूफ, दरवाजों के लिए सॉफ्ट-क्लोज फंक्शन, एम्बिएंट लाइटिंग, 10.25 इंच का रियर एंटरटेनमेंट टचस्क्रीन, 12.3 इंच की दो स्क्रीन फ्रंट में, जिनमें से एक पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक इंफोटेनमेंट स्क्रीन है, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, एक 16-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, फोर-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 3D नेविगेशन, जेस्चर कंट्रोल सहित कई अन्य फीचर्स शामिल हैं।

कार में BMW लेजरलाइट तकनीक है, जो एडेप्टिव फंक्शनेलिटी के साथ 650 मीटर तक लाइट डिस्ट्रिब्यूट करती है। सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो BMW 620d M Sport Signature छह एयरबैग, डायनेमिक ट्रैक्शन कंट्रोल (DTC) और इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक कंट्रोल, अटेंटिवनेस असिस्टेंस, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल (सीबीसी) सहित डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (डीएससी) से लैस आती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BMW 620d M, BMW 620d M Sport Signature
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »