Elon Musk की टेंशन बढ़ाने मैदान में उतरे Amazon फाउंडर! सैटेलाइट से इंटरनेट देने वाली सर्विस लॉन्च

Jeff Bezos की कंपनी Blue Origin ने TeraWave नाम से नया सैटेलाइट इंटरनेट नेटवर्क लॉन्च किया है, जो SpaceX के Starlink को चुनौती देगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 जनवरी 2026 17:47 IST
ख़ास बातें
  • Blue Origin ने TeraWave सैटेलाइट इंटरनेट नेटवर्क की घोषणा की
  • 2027 से 5,408 सैटेलाइट्स की तैनाती की योजना
  • एंटरप्राइज और सरकारी ग्राहकों पर रहेगा नेटवर्क का फोकस

Jeff Bezos की कंपनी Blue Origin ने नया TeraWave सैटेलाइट इंटरनेट नेटवर्क लॉन्च किया

Jeff Bezos की स्पेस कंपनी Blue Origin ने सैटेलाइट इंटरनेट सेगमेंट में एंट्री का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने अपने नए कम्युनिकेशन नेटवर्क TeraWave को पेश किया है, जिसे सीधे तौर पर Elon Musk की SpaceX और उसकी Starlink सर्विस को चुनौती देने वाला कदम माना जा रहा है। Blue Origin के मुताबिक, TeraWave सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन की तैनाती 2027 की चौथी तिमाही से शुरू की जाएगी।

कंपनी ने बताया है कि TeraWave नेटवर्क के तहत कुल 5,408 सैटेलाइट्स को Low Earth Orbit (LEO) और Medium Earth Orbit (MEO) में तैनात किया जाएगा। ये सैटेलाइट्स पृथ्वी से करीब 100 मील से लेकर 21,000 मील की ऊंचाई तक अलग-अलग ऑर्बिट्स में होंगे। Blue Origin का कहना है कि यह मल्टी-ऑर्बिट डिजाइन हाई-थ्रूपुट कनेक्टिविटी देने में मदद करेगा, खासकर उन इलाकों में जहां फाइबर नेटवर्क बिछाना महंगा, तकनीकी रूप से मुश्किल या समय लेने वाला होता है।

Advertisement

Blue Origin के अनुसार, TeraWave नेटवर्क की डेटा कैपेसिटी 6 टेराबिट प्रति सेकेंड तक होगी। कंपनी ने साफ किया है कि यह सर्विस आम घरेलू यूजर्स के बजाय एंटरप्राइज, डेटा सेंटर्स और सरकारी ग्राहकों को टारगेट करेगी। नेटवर्क को ऐसे डिजाइन किया गया है कि यह सिमेट्रिकल अपलोड और डाउनलोड स्पीड, ज्यादा रेडंडेंसी और तेजी से स्केल होने वाली कनेक्टिविटी उपलब्ध करा सके।

कंपनी ने बयान में कहा कि TeraWave उन ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है, जिन्हें ज्यादा थ्रूपुट, भरोसेमंद नेटवर्क और फाइबर बैकहॉल के साथ हाई-परफॉर्मेंस RF और ऑप्टिकल कनेक्टिविटी चाहिए। Blue Origin का दावा है कि इसका आर्किटेक्चर मौजूदा ग्राउंड-बेस्ड नेटवर्क्स को सपोर्ट और कॉम्प्लिमेंट करेगा।

Bezos ऐसे वक्त में सैटेलाइट इंटरनेट मार्केट में उतर रहे हैं, जब यह सेक्टर पहले से ही काफी प्रतिस्पर्धी हो चुका है। फिलहाल इस सेगमेंट में Elon Musk की SpaceX का Starlink नेटवर्क सबसे आगे माना जाता है। Starlink के पास इस समय 9,000 से ज्यादा सैटेलाइट्स ऑर्बिट में मौजूद हैं और यह दुनिया भर में करीब 9 मिलियन ग्राहकों को सर्विस दे रहा है।

Advertisement

इसी बीच Amazon भी अपने सैटेलाइट इंटरनेट प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। कंपनी ने पिछले साल Project Kuiper को रीब्रांड कर Leo नाम दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Amazon अप्रैल 2025 से अब तक 180 सैटेलाइट्स लॉन्च कर चुका है, जिनमें United Launch Alliance और SpaceX जैसे पार्टनर्स की मदद ली गई है। आगे चलकर Amazon की कुछ सैटेलाइट लॉन्चिंग जिम्मेदारी Blue Origin संभाल सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.