Blinkit से होगी Apple के iPad, AirPods, MacBook Air की मिनटों में डिलीवरी

हाल ही में ब्लिंकिट ने इलेक्ट्रॉनिक्स की 10 मिनट में डिलीवरी की सर्विस को दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और मुंबई में शुरू किया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 फरवरी 2025 21:55 IST
ख़ास बातें
  • यह सर्विस चुनिंदा मेट्रो शहरों में शुरू की गई है
  • कंपनी का 10 मिनटों के अंदर प्रोडक्ट्स की डिलीवरी करने का दावा है
  • इस सर्विस का दायरा जल्द कई अन्य शहरों तक बढ़ाया जा सकता है

हाल ही में कंपनी ने इलेक्ट्रॉनिक्स की 10 मिनट में डिलीवरी की सर्विस भी शुरू की थी

क्विक कॉमर्स सेगमेंट की बड़ी कंपनियों में शामिल Blinkit के जरिए Apple के कई प्रोडक्ट्स की जल्द डिलीवरी की जाएगी। एपल के इन प्रोडक्ट्स में MacBook Air, iPad, AirPods और Apple Watch शामिल हैं। हालांकि, यह सर्विस चुनिंदा मेट्रो शहरों में शुरू की गई है। 

Blinkit के CEO, Albinder Dhindsa ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया कि ब्लिंकिट पर MacBook Air, iPad, AirPods, Apple Watch और एपल की एक्सेसरीज की क्विक डिलीवरी की जाएगी। कंपनी का 10 मिनटों के अंदर प्रोडक्ट्स की डिलीवरी करने का दावा है। यह सर्विस शुरुआत में दिल्ली एनसीआर, मुंबई, हैदराबाद, चंडीगढ़, बेंगलुरु, जयपुर, चेन्नई, पुणे, लखनऊ और कोलकाता में उपलब्ध होगी। इस सर्विस का दायरा जल्द कई अन्य शहरों तक बढ़ाया जा सकता है। 

हाल ही में ब्लिंकिट ने इलेक्ट्रॉनिक्स की 10 मिनट में डिलीवरी की सर्विस को दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और मुंबई में शुरू किया था। Dhindsa ने बताया था कि स्मार्टफोन्स और फीचर फोन्स की सिर्फ 10 मिनटों में डिलीवरी की जाएगी। Xiaomi और Nokia की बेस्ट सेलिंग रेंज की दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और मुंबई में डिलीवरी के लिए इन कंपनियों के साथ ब्लिंकिट ने टाई-अप किया है। उन्होंने बताया था कि इस सर्विस में iPhone 16, Redmi 13 5G, Redmi 14C और Nokia 105 की डिलीवरी शामिल होगी। इसमें जल्द ही अधिक स्मार्टफोन्स और ब्रांड्स को जोड़ा जाएगा। इनमें से कई हैंडसेट्स पर कस्टमर्स को नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी मिलेगी। 

इससे पहले ब्लिंकिट ने लैपटॉप, प्रिंटर, मॉनिटर और कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की सिर्फ 10 मिनटों में डिलीवरी की सर्विस शुरू करने की जानकारी दी थी। इनमें HP के लैपटॉप, Lenovo, MSI और Zebronics के मॉनिटर्स और Canon और HP के प्रिंटर शामिल हैं। इन प्रोडक्ट्स में से अधिकतर की डिलीवरी ब्लिंकिट के बड़े ऑर्डर के फ्लीट से होगी। इस सर्विस में जल्द ही ब्रांड्स और प्रोडक्ट्स की संख्या को बढ़ाया जएगा। ब्लिंकिट ने गुरूग्राम में क्विक-रिस्पॉन्स एंबुलेंस सर्विस की भी शुरुआत की है। इसका लक्ष्य शहरी क्षेत्रों में भरोसेमंद इमरजेंसी मेडिकल सहायता उपलब्ध कराना है। पिछले वर्ष के अंत में ब्लिंकिट ने Zepto Cafe को टक्कर देने के लिए 10 मिनट में फूड की डिलीवरी वाले ऐप Bistro को लॉन्च किया था। न्यू ईयर ईव पर कंपनी ने अपने सबसे अधिक प्रति मिनट और प्रति घंटे के ऑर्डर्स प्राप्त किए थे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  7. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  8. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.