BigBasket की 10 मिनट में फूड डिलीवरी सर्विस पूरे देश में होगी लॉन्च

Swiggy की Snacc और Zepto की Cafe जैसी सर्विसेज में 15 मिनटों के अंदर रेडी-टु-ईट स्नैक्स और कॉफी को कस्टमर्स के पास पहुंचाया जाता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 जून 2025 18:10 IST
ख़ास बातें
  • Tata Group का बिगबास्केट में इनवेस्टमेंट है
  • देश के क्विक-कॉमर्स सेगमेंट में कॉम्पिटिशन तेजी से बढ़ रहा है
  • बिगबास्केट ने बेंगलुरु में इस सर्विस का ट्रायल किया है

इस सर्विस के लिए कंपनी डार्क स्टोर्स का इस्तेमाल करेगी

बड़ी क्विक कॉमर्स कंपनियों में शामिल BigBasket की योजना इस वित्त वर्ष के अंत तक देश भर में 10 मिनट में फूड डिलीवरी की सर्विस शुरू करने की है। Tata Group के इनवेस्टमेंट वाली बिगबास्केट इसके साथ Blinkit की Bistro, Swiggy की Snacc और Zepto की Cafe जैसी सर्विसेज को टक्कर देगी। 

देश के लगभग 7.1 अरब डॉलर (लगभग 60,722 करोड़ रुपये) के क्विक-कॉमर्स सेगमेंट में कॉम्पिटिशन तेजी से बढ़ रहा है। बिगबास्केट के को-फाउंडर, Vipul Parekh ने Reuters को बताया कि उनका टारगेट Swiggy और Zomato जैसी मौजूदा फूड डिलीवरी कंपनियों के कस्टमर्स को खींचने का है। इसके साथ ही बिगबास्केट कस्टमर्स के नए पूल को भी लाएगी। 
Advertisement

Swiggy की Snacc और Zepto की Cafe जैसी सर्विसेज में 15 मिनटों के अंदर रेडी-टु-ईट स्नैक्स और कॉफी को कस्टमर्स के पास पहुंचाया जाता है। पारिख ने कहा कि बिगबास्केट की योजना इस सर्विस के लिए डार्क स्टोर्स का इस्तेमाल करने की है। इससे क्विक-कॉमर्स के मार्केट में कंपनी की मौजूदगी बढ़ेगी। डार्क स्टोर्स लोगों की अधिक संख्या वाली बिल्डिंग्स में स्मॉल वेयरहाउस होते हैं। इसमें डिलीवरी पार्टनर्स, जो आमतौर पर टू-व्हीलर राइडर्स होते हैं वे ग्रॉसरी या फूड की डिलीवरी करते हैं। बिगबास्केट कुछ वर्ष पहले ग्रॉसरी की ऑनलाइन डिलीवरी शुरू की थी। इसके डार्क स्टोर्स की संख्या लगभग 700 की है। कंपनी की योजना मौजूदा वर्ष के अंत तक इसे बढ़ाकर 1,000-1,200 स्टोर्स करने की है। पारिख ने इन मीडिया रिपोर्ट्स को गलत बताया कि कंपनी फंड जुटाने के लिए बाहरी इनवेस्टर्स की तलाश कर रही है। उन्होंने 18-24 महीनों के अंदर इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की बिगबास्केट की योजना की पुष्टि की है। पारिख का कहना था कि टाटा ग्रुप का हिस्सा होने की वजह से कंपनी के पास पर्याप्त कैपिटल उपलब्ध है। 

बिगबास्केट ने लगभग एक महीना पहले बेंगलुरु में इस सर्विस का ट्रायल शुरू किया था। पारिख ने बताया कि फूड डिलीवरी सर्विस को जुलाई के अंत तक बढ़ाकर 40 डार्क स्टोर्स तक किया जाएगा। बिगबास्केट के 5-10 प्रतिशत कस्टमर्स अपने सामान्य ऑर्डर्स के साथ क्विक-फूड आइटम्स को जोड़ रहे हैं। यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी के मेन्यू में Starbucks और Indian Hotels की फूड यूनिट Qmin के फूड आइटम्स शामिल होंगे। देश में टाटा ग्रुप का ये दोनों कंपनियां हिस्सा हैं।   
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  2. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  3. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  4. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  4. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  5. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  6. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  8. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  9. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  10. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.