आ गया भारत का सरकारी टैक्सी ऐप, 100% किराया मिलेगा ड्राइवरों को, ग्राहकों को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

भारत की पहली सरकारी टैक्सी सर्विस उपलब्ध करवाने वाली ऐप Bharat Taxi का पायलट ऑपरेशन दिल्ली में शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2025 09:04 IST
ख़ास बातें
  • Bharat Taxi का पायलट ऑपरेशन दिल्ली में शुरू हो गया है।
  • Bharat Taxi जनवरी 2026 में पूर्ण स्तर पर लॉन्च की जाएगी।
  • Bharat Taxi सॉफ्ट लॉन्च 10 नवंबर को दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ था।

Bharat Taxi का पायलट ऑपरेशन दिल्ली में शुरू हो गया है।

Photo Credit: Pexels/Iqbal farooz

भारत की पहली सरकारी टैक्सी सर्विस उपलब्ध करवाने वाली ऐप Bharat Taxi का पायलट ऑपरेशन दिल्ली में शुरू हो गया है। Ola, Uber और Rapido जैसे प्राइवेट टैक्सी सर्विस उपलब्ध करवाने वाली ऐप को टक्कर देने के लिए सरकार के सपोर्ट वाली राइड-हेलिंग ऐप Bharat Taxi जनवरी 2026 में पूर्ण स्तर पर लॉन्च की जाएगी। यह ऐप यात्रियों से मिलने वाला 100 प्रतिशत किराया ड्राइवरों को देती है। आइए Bharat Taxi में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Bharat Taxi का संचालन बहु-राज्यीय सहकारी समिति सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। यह ऐप ड्राइवरों को सशक्त बनाने और जनता को किफायती और भरोसेमंद ट्रांसपोर्ट प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद Bharat Taxi जनवरी 2026 में पूर्ण स्तर पर लॉन्च की जाएगी। अब तक भारत टैक्सी ने 51 हजार से ज्यादा ड्राइवरों का रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है। यह सेवा 8 प्रमुख सहकारी संस्थाओं जैसे कि अमूल, इफको, कृभको, नाफेड, NDDB, NCEL, NCDC और NABARD के समर्थन से शुरू की गई है।

Bharat Taxi का सॉफ्ट लॉन्च 10 नवंबर को दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के प्रीपेड टैक्सी बूथ के जरिए किया गया था। ड्राइवर ऐप को 13 नवंबर को दिल्ली में और उसके बाद 26 नवंबर को गुजरात के राजकोट में लॉन्च किया गया। यह जीरो कमीशन मॉडल प्रदान करता है, जिससे ड्राइवरों को प्रत्येक राइड से पूरी कमाई मिलेगी। सहकारी समिति का लाभ भी सीधे ड्राइवर को मिलेगा। एक पारदर्शी कीमत मॉडल ड्राइवर और यात्रियों दोनों के लिए फायदेमंद रहेगा।

Bharat Taxi के फीचर्स

  • अगर Bharat Taxi ऐप के सबसे खास फीचर्स की बात करें तो कुछ इस प्रकार हैं:
  • यह ऐप यूजर्स फ्रेंडली मोबाइल राइड बुकिंग प्रदान करता है।
  • इसमें यात्रियों को ट्रांसपेरेंट किराया नजर आता है।
  • यह ऐप यूजर्स को वाहन ट्रैकिंग की सुविधा प्रदान करता है।
  • सबसे खास बात यह है कि ऐप बहुभाषी इंटरफेस का सपोर्ट करता है।
  • भारत टैक्सी ऐप 24/7 कस्टमर सर्विस प्रदान करता है, जिससे यात्रियों को सुविधा, सुरक्षित और वेरीफाईड ऑनबोर्डिंग मिलती है।
  • इसके अलावा ऐप टेक सपोर्ट और नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करता है।

कुछ जरूरी बातें

Advertisement
  • Bharat Taxi फिलहाल डाउनलोड के लिए गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है।
  • यह ऐप हिंदी,अंग्रेजी, गुजराती और मराठी में सुविधाए प्रदान करेगी।
  • कमाई का पूरा लाभ सीधे ड्राइवरों को मिलेगा।
  • राइड का किराया पूरी तरह से पारदर्शी होगा।
  • यह ऐप ओला, उबर और रैपिडो जैसी सुविधा उपलब्ध करवाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bharat Taxi, Ola, Uber, Rapido

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  2. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  3. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  6. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  7. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  8. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  9. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  10. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.