अमेजन करेगी भारत में और 3 अरब डॉलर निवेश: जेफ बेजोस

अमेजन करेगी भारत में और 3 अरब डॉलर निवेश: जेफ बेजोस
विज्ञापन
भारतीय ई-रिटेल बाजार के वर्तमान 14 अरब डॉलर से बढ़कर 2018 तक 55 अरब डॉलर को हो जाने की संभावना के बीच वैश्विक ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने भारत में और तीन अरब डॉलर निवेश करने की घोषणा की है।

अमेरिका के दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सम्मान में अमेरिका-भारत व्यापार परिषद द्वारा आयोजित एक समारोह में अमेजन के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेफ बेजोस ने कहा, "हमने भारत में करीब 45 हजार रोजगार के अवसर पैदा किए हैं और आगे भी भारतीय अर्थव्यवस्था में भारी संभावना देख रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "अमेजन डॉट इन टीम हमारे उच्चतम लक्ष्य से भी बेहतर प्रदर्शन कर रही है और मुझे आज यह घोषणा करते हुए काफी खुशी हो रही है कि 2014 में घोषित दो अरब डॉलर निवेश के अतिरिक्त हम तीन अरब डॉलर और निवेश करेंगे, जिससे भारत में हमारा कुल निवेश पांच अरब डॉलर से अधिक हो जाएगा।"

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था से जोड़ने में अहम योगदान करने के लिए बेजोस और सन फार्माश्यूटिकल्स के संस्थापक और प्रबंध निदेशक दिलीप सांघवी को ग्लोबल लीडरशिप पुरस्कार दिया।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Apps, Internet, Jeff Bezos
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »