एक इलेक्ट्रिक कार हर साल लॉन्च करेगी Bentley

दुनियाभर में इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स (EV) का क्रेज और मांग बढ़ती जा रही है। भारत में भी पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते लोग इलेक्ट्रिक गाड़ि‍यों का रुख कर रहे हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 मार्च 2022 17:41 IST
ख़ास बातें
  • 2025 से पांच साल के लिए हर साल एक नया इलेक्ट्रिक मॉडल बनाएगी
  • लग्जरी कार मेकर के तौर पहचानी जाती है बेंटले
  • यूरोप के मार्केट में टेस्‍ला को कड़ी चुनौती देने की है तैयारी

कंपनी ने 2021 में 389 मिलियन यूरो (लगभग 3,261 करोड़ रुपये) का लाभ कमाया है।

लग्जरी कार मेकर बेंटले (Bentley) ने बताया है कि वह साल 2025 से पांच साल के लिए हर साल एक नया इलेक्ट्रिक मॉडल बनाएगी। कंपनी ने 2021 में 389 मिलियन यूरो (लगभग 3,261 करोड़ रुपये) का लाभ कमाया है। कंपनी की डिलिवरी में भी 2020 के मुकाबले 31 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दुनियाभर की कार कंपनियां, इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स में शिफ्ट होने के लिए कोशिशें तेज कर रही हैं। पर्यावरण के अनुकूल होने की वजह से दुनियाभर में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड बढ़ी है। यूरोप में टेस्‍ला से मुकाबले के लिए बेंटले, इलेक्ट्रिक कारों में अपना निवेश बढ़ा रही है।     

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2030 तक पूरी तरह से कार्बन-न्यूट्रल होने का लक्ष्‍य भी कंपनी ने बनाया है। इंग्‍लैंड के क्रेवे प्‍लांट में कंपनी ने अगले 10 साल में 3 बिलियन यूरो (लगभग 25,154 करोड़ रुपये) का निवेश तय किया है। बेंटले में फाइनेंस और IT बोर्ड के मेंबर जान-हेनरिक लाफ्रेंट्ज ने कहा कि फैक्‍ट्री में नए निवेश से कंपनी हाइब्रिड मॉडलों में भी बेंचमार्क बनने के लिए काम करेगी। 
Advertisement

दुनियाभर में इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स (EV) का क्रेज और मांग बढ़ती जा रही है। भारत में भी पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते लोग इलेक्ट्रिक गाड़ि‍यों का रुख कर रहे हैं। बीते दिनों एक रिपोर्ट में बताया गया था कि पहली बार इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने वाले लोग गैसोलीन पर चलने वाली कारों में स्विच करने को लेकर अनिच्छुक थे। 

JD Power की रिपोर्ट में यह बात सामने आई थी। यह स्थिति तब है, जब चार्जिंग इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर की मौजूदगी को लेकर सवाल बरकरार है। लोगों में इलेक्ट्रिक गाड़‍ियों के क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अमेरिका में EV की बिक्री इस साल की शुरुआत में 4 लाख 34 हजार 879 नई यूनिट्स के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। हालांकि हाइब्रिड गाड़‍ियों की मांग ज्‍यादा मजबूत रही, क्‍योंकि कई कस्‍टमर इलेक्ट्रिक गाड़‍ियों की ज्‍यादा कीमत, लिमिटेड ड्राइविंग रेंज और चार्जिंग स्टेशनों की कमी के कारण इन्‍हें नहीं खरीद पाए। 
Advertisement

स्‍टडी में पता चला है कि टेस्ला का ‘मॉडल 3' प्रीमियम BEV सेगमेंट में 777 स्कोर के साथ सबसे टॉप पर है। वहीं, मास मार्केट BEV सेगमेंट में Kia Niro EV लगातार दूसरे साल टॉप पर रही। इस कार को 744 स्‍कोर मिला है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.