गजब! लंदन से चोरी हुई लग्जरी Bentley कार मिली पाकिस्तान में, जानें कैसे?

पाकिस्तान में कलेक्टोरेट ऑफ कस्टम एनफोर्समेंट (CCE) के अधिकारियों ने ब्रिटेन से चुराई एक बेंट्ले मल्सैन (Bentley Mulsanne) लग्जरी कार को छापेमारी के दौरान कराची के एक बंगले से बरामद किया।

गजब! लंदन से चोरी हुई लग्जरी Bentley कार मिली पाकिस्तान में, जानें कैसे?

Photo Credit: Twitter (@UsamaQureshy)

चोरी के वाहन की तस्करी में 30 करोड़ रुपये से अधिक के टैक्स की चोरी हुई

ख़ास बातें
  • Bentley Mulsanne लग्जरी कार को छापेमारी के दौरान कराची से बरामद किया गया
  • इस कार की कीमत 3,00,000 डॉलर यानी (लगभग 6.5 करोड़ पाकिस्तानी रुपये) है
  • अभी भी पूरे रैकेट के मुख्य मास्टरमाइंड की तलाश की जा रही है
विज्ञापन
एक देश में चारी हुई चीज दूसरे देश में मिली, निश्चित तौर पर यह बात आपको तब तक हैरान नहीं करेगी, जब तक इसमें यह नहीं जोड़ा जाता कि चोरी हुई वो चीज एक लग्जरी कार थी। जी हां, आपने सही पढ़ा, यूनाइटेड किंगडम के लंदन शहर में करोड़ों की एक लग्जरी कार चुराई गई, जो कई हफ्तों बाद हजारों किलोमीटर दूर भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के करांची शहर में मिली। आइए पूरा मामला जानते हैं।

TOI के अनुसार, पाकिस्तान में कलेक्टोरेट ऑफ कस्टम एनफोर्समेंट (CCE) के अधिकारियों ने ब्रिटेन से चुराई एक बेंट्ले मल्सैन (Bentley Mulsanne) लग्जरी कार को छापेमारी के दौरान कराची के एक बंगले से बरामद किया। सीसीई को यह सूचना ब्रिटेन की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी द्वारा दी गई। रिपोर्ट आगे बताती है कि संबंधित अधिकारियों ने सूचना के आधार पर कराची स्थित एक बंगले पर छापा मारा और वहां से यह महंगी कार बरामद की। एक अन्य बंगले से बिना लाइसेंस के हथियार भी बरामद किए गए।
 

यह Bentley कार कथित तौर पर V8 इंजन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस थी। इसका इंजन नंबर CKB304693 था। जानकारी के अनुसार, कार को करांची के DHA के पास पार्क पाया गया। जांच के बाद कस्टम टीम ने छापेमारी शुरू की। बाद में पता चला कि इस कार का रजिस्ट्रेशन नंबर भी जाली था। कार लंदन में कुछ हफ्ते पहले चोरी हुई थी और गिरोह में शामिल लोग पूर्वी यूरोपीय देश के एक शीर्ष राजनयिक के दस्तावेजों का उपयोग करके कार को पाकिस्तान लाए थे। यहां तक कि कथित तौर पर उस राजनयिक को भी उसकी सरकार ने अब वापस बुला लिया है।

कस्टम टीम द्वारा दायर FIR से पता चला है कि इस कार की कीमत 3,00,000 डॉलर यानी (लगभग 6.5 करोड़ पाकिस्तानी रुपये) है। Mulsanne कार Bentley के बेड़े की सबसे महंगी कारों में से एक है। इसके अलावा, चोरी के वाहन की तस्करी में 30 करोड़ रुपये से अधिक के टैक्स की चोरी हुई। कस्टम अधिकारी का कहना है कि वे अभी भी पूरे रैकेट के मुख्य मास्टरमाइंड की तलाश कर रहे हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Bentley, Bentley Mulsanne, Bentley Mulsanne car stolen
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  2. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  6. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  7. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  8. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  10. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »