Bajaj Auto ने हासिल की 10 लाख KTM मोटरसाइकिल के प्रोडक्शन की उपलब्धि

भारत में KTM की मोटरसाइकिलें बजाज ऑटो के महाराष्ट्र में पुणे के निकट चाकन प्लांट में बनाई जाती हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 जनवरी 2023 17:26 IST
ख़ास बातें
  • बजाज ऑटो और KTM के बीच लगभग 15 वर्ष पहले पार्टनरशिप हुई थी
  • KTM के लिए यह प्लांट 125-373 cc की बाइक्स का प्रोडक्शन हब बन गया है
  • इन बाइक्स की बड़ी संख्या में बिक्री भारत में होती है

KTM की मोटरसाइकिलें बजाज ऑटो के महाराष्ट्र में पुणे के निकट चाकन प्लांट में बनाई जाती हैं

दुनिया की बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Bajaj Auto और स्विट्जरलैंड के स्पोर्ट्स बाइक ब्रांड KTM ने ज्वाइंट वेंचर नें 10 लाख KTM मोटरसाइकिल के प्रोडक्शन की उपलब्धि हासिल की है। भारत में KTM की मोटरसाइकिलें बजाज ऑटो के महाराष्ट्र में पुणे के निकट चाकन प्लांट में बनाई जाती हैं। 

बजाज ऑटो और KTM के बीच लगभग 15 वर्ष पहले पार्टनरशिप हुई थी। इसके तहत प्रोडक्शन की शुरुआत में लगभग 10 वर्ष पहले KTM 200 Duke से की गई थी। इसके बाद से बजाज ऑटो का प्लांट KTM के लिए 125-373 cc की बाइक्स के लिए प्रोडक्शन हब बन गया है। इन बाइक्स की बड़ी संख्या में बिक्री भारत में होती है और इनका कई देशों में एक्सपोर्ट भी किया जाता है। बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर, Rajiv Bajaj ने कहा, "मोटरसाइकिल हमारी ताकत ह और 10 लाख KTM मोटरसाइकिलों का प्रोडक्शन इसका सबूत है।" 
Advertisement

KTM ब्रांड की मालिक Pierer Mobility के CEO, Stefan Pierer का कहना था, "यह KTM और बजाज ऑटो दोनों कंपनियों के लिए एक यादगार अवसर है। हम सफलता के चार स्तंभों का पालन करते हैं। इनमें एक ग्लोबल एंटिटी के तौर पर कार्य करना, लगातार इनोवेशन करना, सही टैलेंट को लाना और दुनिया भर में अलग ब्रांड्स बनाना शामिल हैं। इस पार्टनरशिप की सफलता से हमें यह विश्वास मिला है कि हम कैसे अपने पोर्टफोलियो का दायरा इलेक्ट्रिक में बढ़ा सकते हैं और पावर वाली टू-व्हीलर इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पोजिशन को बरकरार रख सकते हैं।" 

इस प्लांट के बारे में राजीव बजाज ने बताया कि 10 लाख KTM बाइक में से लगभग आधी की देश में बिक्री की गई है और बाकी का लगभग 70 देशों को एक्सपोर्ट हुआ है। कंपनी के प्लांट में प्रति वर्ष 2 लाख KTM बाइक्स की मैन्युफैक्चरिंग हो सकती है। पिछले वर्ष इसका प्रोडक्शन लगभग 1.6 लाख यूनिट्स का रहा था। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में चिप की कमी के कारण यह और घट सकता है। अगले वर्ष से KTM यूरोप में बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री भी शुरू करेगी। प्रीमियम मोटरसाइकिल का टॉप ब्रांड होने का दावा करने वाली KTM का मानना है कि यूरोप जैसे मार्केट के लिए चेतक का इलेक्ट्रिक वर्जन एक अच्छा प्रोडक्ट है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.