ऑटोमोबाइल सेक्टर को लगा झटका, दिसंबर में व्हीकल की रिटेल सेल्स गिरी

ऑटोमोबाइल कंपनियों की दिसंबर में रिटेल सेल्स लगभग 5 प्रतिशत घटकर लगभग 16.2 लाख यूनिट्स की रही

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 जनवरी 2023 18:05 IST
ख़ास बातें
  • व्हीकल्स की कुल बिक्री में टू-व्हीलर्स का योगदान 60-70 प्रतिशत होता है
  • दिसंबर में टू-व्हीलर की बिक्री 11.2 प्रतिशत घटकर 11,33,138 यूनिट्स की थी
  • पैसेंजर व्हीकल की सेल्स लगभग 8.2 प्रतिशत बढ़कर 2,80,016 यूनिट्स रही
देश में व्हीकल्स की रिटेल सेल्स मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की अंतिम तिमाही में घट सकती है। ऑटोमोबाइल कंपनियों की दिसंबर में रिटेल सेल्स लगभग 5 प्रतिशत घटकर लगभग 16.2 लाख यूनिट्स की रही। इन कंपनियों को अप्रैल से कड़े फ्यूल एफिशिएंसी नॉर्म्स का पालन करना है। इससे कार्बन इमिशन में कमी की जा सकेगी। 

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने बताया कि इससे व्हीकल्स के प्राइसेज में बढ़ोतरी होगी जिसका असर चौथी तिमाही में सेल्स पर पड़ सकता है। व्हीकल्स की कुल बिक्री में टू-व्हीलर्स की हिस्सेदारी 60-70 प्रतिशत की होती है। दिसंबर में टू-व्हीलर की बिक्री 11.2 प्रतिशत घटकर 11,33,138 यूनिट्स की थी। बिक्री में कमी आने के पीछे इन्फ्लेशन अधिक होना और पेट्रोल की महंगी कीमत बड़े कारण हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ने का भी पेट्रोल से चलने वाले टू-व्हीलर्स पर असर पड़ा है। दुनिया की बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Hero MotoCorp की रिटेल सेल्स में बड़ी गिरावट आई है। इससे कंपनी का मार्केट शेयर दिसंबर में घटकर 29.1 प्रतिशत रह गया, जो इससे पिछले वर्ष के समान महीने में 34.8 प्रतिशत का था। कंपनी को होंडा की टू-व्हीलर यूनिट से कड़ी टक्कर मिल रही है। 

हालांकि, दिसंबर में पैसेंजर व्हीकल की सेल्स लगभग 8.2 प्रतिशत बढ़कर 2,80,016 यूनिट्स पर पहुंच गई। FADA ने बताया कि पिछले कैलेंडर ईयर में पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स ने 34.3 लाख यूनिट्स के साथ रिकॉर्ड बनाया है। इसमें यूटिलिटी व्हीकल्स की डिमांड बढ़ना एक प्रमुख कारण है।  

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Maruti Suzuki का दिसंबर में प्रोडक्शन 17.96 प्रतिशत घटकर 1,24,722 यूनिट्स का रहा। इससे पिछले वर्ष के इसी महीने में यह 1,52,029 यूनिट्स का था। कंपनी ने बताया है कि इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स की शॉर्टेज का पिछले महीने व्हीकल्स के प्रोडक्शन पर कुछ असर पड़ा है। कंपनी ने इस असर को कम करने के लिए उपाय किए हैं। मारुति का मिनी कार और कॉम्पैक्ट कार  सेगमेंट में प्रोडक्शन 21 प्रतिशत गिरकर 83,753 यूनिट्स का रहा। इससे पिछले वर्ष के इसी महीने में यह 1,06,090 यूनिट्स का था। इस सेगमेंट में Alto, S-Presso, Baleno, Celerio, Dzire, Ignis, Swift और WagonR जैसी कारें शामिल हैं। लाइट कमर्शियल व्हीकल Super Carry का प्रोडक्शन पिछले महीने 587 यूनिट्स का था। यह इससे पिछले  वर्ष के समान महीने में 3,262 यूनिट्स था। कंपनी की दिसंबर में होलसेल सेल्स लगभग नौ प्रतिशत घटकर 1,39,347 यूनिट्स की रही। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.