• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 488 KM रेंज वाली Audi e tron GT इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार भारत में जल्द होगी लॉन्च, वीडियो में दिखी झलक

488 KM रेंज वाली Audi e-tron GT इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार भारत में जल्द होगी लॉन्च, वीडियो में दिखी झलक

ग्लोबल मार्केट में मौजूद e-tron GT Quattro ट्रिम की इलेक्ट्रिक मोटर 476PS की पावर और 630Nm का टॉर्क जनरेट करती है।

488 KM रेंज वाली Audi e-tron GT इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार भारत में जल्द होगी लॉन्च, वीडियो में दिखी झलक

Audi e-tron GT महज 3.3 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकती है

ख़ास बातें
  • Audi e-tron GT भारत में जल्द होगी लॉन्च
  • दमदार पावर व रेंज से देगी Tesla और Mercedes की इलेक्ट्रिक कारों को टक्कर
  • टीज़र वीडियो में दिखाई दी खूबसूरत हेडलाइट की झलक
विज्ञापन
Audi India ने हाल ही में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार e-tron के रूप में भारत में लॉन्च की थी और अब कंपनी ने नई e-tron GT के लॉन्च को टीज़ किया है। लग्जरी वाहन निर्माता की यह आगामी इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार (Electric Sports Car in India) ऑल-इलेक्ट्रिक फोर-डोर कूपे होगी और यह भारत में आने वाली टेस्ला मॉडल एस (Tesla Model S) और मर्सिडीज-बेंज ईक्यूएस (EQC) को टक्कर देगी। नई इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार सिंगल चार्ज में 487 किलोमीटर की रेंज देगी और यह इतनी शक्तिशाली होगी कि दावे अनुसार यह 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार 4.1 सेकंड में पकड़ सकती है।

Audi India ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में आगामी e-tron GT का एक छोटा टीज़र वीडियो पोस्ट किया है। हालांकि, यह टीज़र वीडियो कार के पूरे डिज़ाइन या स्पेसिफिकेशन्स के पर्दा नहीं उठाता है, लेकिन इससे यह स्पष्ट हो चुका है कि कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार को भारत में जल्द लॉन्च करने वाली है। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में Audi अपनी e-tron GT इलेक्ट्रिक कार (Electric car) को पहले ही लॉन्च कर चुकी है और वहां यह कार स्टैंडर्ड ई-ट्रॉन जीटी क्वाट्रो (e-tron GT Quattro) मॉडल और हाई-परफॉर्मेंस आरएस ई-ट्रॉन जीटी (RS e-tron GT) मॉडल में आती है। 

ग्लोबल मार्केट में मौजूद e-tron GT Quattro ट्रिम की इलेक्ट्रिक मोटर 476PS की पावर और 630Nm का टॉर्क जनरेट करती है। वहीं, इसका RS ट्रिम 598PS की पावर और 830Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 469hp की पावर देने वाली इलेक्ट्रिक मोटर का प्रयोग करता है। वहीं RS वेरिएंट 590hp की पावर जेनरेट करता है। कंपनी दावा करती है कि Quattro ट्रिम महज 4.1 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। वहीं, RS ट्रिम को इतनी रफ्तार पकड़ने में मात्र 3.3 सेकंड का समय लगता है।

बैटरी की बात करें, तो दोनों ही ट्रिम में 93.4 kWh क्षमता का बैटरी पैक लगाया गया है। हालांकि, दोनों ट्रिम की रेंज में थोड़ा अंतर है। जहां एक ओर स्टैंडर्ड ट्रिम सिंगल चार्ज में दावे अनुसार 488 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। वहीं, RS ट्रिम सिंगल चार्ज में 472 किलोमीटर की रेंज निकाल सकता है। ऑडी ई-ट्रॉन जीटी इलेक्ट्रिक कार को ऑडी और पोर्शा ने मिलकर तैयार किया है। यदि आपको नहीं पता, तो बता दें कि Audi और Porche दोनों फॉक्सवैगन (Volkswagon) ग्रुप के ब्रांड हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »