Ather Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर Rizta की बड़ी कामयाबी, सेल्स हुई 3 लाख यूनिट्स से ज्यादा 

Ather Energy के Rizta में बड़ी सीट के साथ 56 लीटर की स्टोरेज मिलती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्किड कंट्रोल, थेफ्ट अलर्ट और टो अलर्ट जैसे सेफ्टी और कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 मई 2026 23:43 IST
ख़ास बातें
  • Ather Energy की सेल्स में Rizta की बड़ी हिस्सेदारी है
  • कंपनी के पास तमिलनाडु के होसुर में दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं
  • महाराष्ट्र के बिडकिन में यह तीसरी फैक्टरी लगा रही है

पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में कंपनी के मार्केट शेयर में बढ़ोतरी हुई है

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Ather Energy के Rizta फैमिली स्कूटर ने लॉन्च के दो वर्ष के अंदर तीन लाख यूनिट्स की सेल्स को पार कर लिया है। यह कंपनी का पहला फैमिली स्कूटर है। Ather Energy की सेल्स में Rizta की बड़ी हिस्सेदारी है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष दिसंबर में Rizta ने दो लाख यूनिट्स की सेल्स को पार किया था। इसके बाद इस इलेक्ट्रिक स्कूटर ने इस वर्ष मई तक अगली एक लाख यूनिट्स को जोड़ा है। इससे Rizta की तेजी से बढ़ती डिमांड का संकेत मिल रहा है। Ather Energy की महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ और ओडिशा जैसे मार्केट्स में पहुंच बढ़ाने में Rizta का महत्वपूर्ण योगदान है। पिछले फाइनेंशियल ईयर के अंत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 17.3 प्रतिशत की थी। Ather Energy ने बताया है कि दक्षिण भारत के मार्केट में उसकी अग्रणी स्थिति बनाने में Rizta से मदद मिली है। 

पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में भी Ather Energy के मार्केट शेयर में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। Ather Energy के पास तमिलनाडु के होसुर में दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर के बिडकिन में कंपनी तीसरी फैक्टरी लगा रही है। कंपनी के पोर्टफोलियो में Rizta के अलावा 450S, 450X और 450 Apex इलेक्ट्रिक स्कूटर्स शामिल हैं। Rizta में बड़ी सीट के साथ 56 लीटर की स्टोरेज मिलती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्किड कंट्रोल, थेफ्ट अलर्ट और टो अलर्ट जैसे सेफ्टी और कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं। Rizta को कम्फर्ट के साथ ही प्रैक्टिकल होने पर फोकस के साथ बनाया गया है। 

देश में पिछले फाइनेंशियल ईयर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान है। TVS Motor ने लगभग 3,41,512 यूनिट्स की बिक्री की है। इसके बाद Bajaj Auto ने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की 2,89,349 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट 21 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 14 लाख यूनिट्स से कुछ अधिक का है। इस मार्केट में Ather Energy ने तीसरा स्थान हासिल किया है। पिछले वर्ष Ather Energy ने पांच लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग का आंकड़ा पार किया था। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.