Apple के फोल्डेबल iPad का काम रुका! फोल्डेबल आईफोन की चल रही टेस्टिंग

Apple जल्द ही बाजार में फोल्डेबल आईपैड लेकर आने वाला है।

Apple के फोल्डेबल iPad का काम रुका! फोल्डेबल आईफोन की चल रही टेस्टिंग

Photo Credit: Unsplash

Apple के फोल्डेबल iPhone पर काम चल रहा है।

ख़ास बातें
  • Apple एक बड़ी डिस्प्ले वाला फोल्डेबल डिवाइस तैयार कर रहा था।
  • फोल्डेबल डिवाइस सेगमेंट में एप्पल की स्ट्रैटजी का खुलासा हुआ है।
  • Apple ने अपने फोल्डेबल आईपैड को काम को अस्थायी तौर पर रोका है।
विज्ञापन
Apple जल्द ही बाजार में फोल्डेबल आईपैड लेकर आने वाला है। हाल ही में डिजिटाइम्स की एक नई रिपोर्ट में फोल्डेबल डिवाइस सेगमेंट में एप्पल की स्ट्रैटजी का खुलासा हुआ है। सप्लाई चेन सोर्स का हवाला देते हुए पब्लिकेशन का दावा है कि प्रोडक्शन चुनौतियों और लागत संबंधी दिक्कतों के चलते Apple ने अपने फोल्डेबल आईपैड को काम को अस्थायी तौर पर रोका है। कंपनी का ध्यान अब अपने पहले फोल्डेबल आईफोन के लॉन्च पर है। आइए एप्पल के आगामी टैबलेट के बारे में विस्तार से जानते हैं।


फोल्डेबल आईपैड का काम रुका


रिपोर्ट के अनुसार, Apple एक बड़ी डिस्प्ले वाला फोल्डेबल डिवाइस तैयार कर रहा था, जिसे कुछ लोगों ने फोल्डेबल आईपैड और अन्य ने ऑल डिस्प्ले मैकबुक के तौर पर बताया था। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि कंपनी ने अब मैन्युफैक्चरिंग दिक्कतों और हाई प्रोडक्शन कॉस्ट के चलते प्रोजेक्ट को रोक दिया है। बड़े और बिना क्रीज वाले फोल्डेबल OLED डिस्प्ले बनाना टेक स्तर पर खासतौर पर Apple के क्वालिटी स्टैंडर्ड पर चुनौती बनी हुई है।

Apple कथित तौर पर फोल्डेबल टैबलेट की लिमिटेड कंज्यूमर डिमांड को लेकर भी चिंतित है। ज्यादा कीमत के चलते डिवाइस को बाजार में स्थान मुश्किल से मिल सकता है। डिवाइस में 18.8 इंच से 20.2 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ सीमलेस फोल्ड की फीचर होने की अफवाह थी और 2026 और 2028 के बीच रिलीज होने की संभावना थी।


iPhone फोल्डेबल प्रोटोटाइप टेस्टिंग में एंट्री


Apple के फोल्डेबल iPhone पर काम चल रहा है। कथित तौर पर डिवाइस जून 2025 में P1 प्रोटोटाइप फेज में पहुंच गया और 2026 की शुरुआत तक अपने इंजीनियरिंग वेरिफिकेशन टेस्ट (EVT) फेज में एंट्री कर सकता है।

लीक के अनुसार, फोल्डेबल iPhone में सैमसंग की 7.8 इंच की OLED डिस्प्ले मिलेगी। इसमें साइड माउंटेड टच आईडी स्कैनर और बेहतर ड्यूराबिलिटी के लिए लिक्विड मेटल हिंज के साथ टाइटेनियम एलॉय फ्रेम मिलने की उम्मीद है। Apple लगभग न दिखने वाली क्रीज हासिल करना चाहता है। डिवाइस सितंबर 2026 में $2,100 (लगभग 1,79,166 रुपये) से $2,300 (लगभग 1,96,261 रुपये) के बीच की कीमत के साथ पेश हो सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple Foldable iPad, Foldable iPad, Foldable iPhone
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »