Amazon Winter Shopping Store Sale : गीजर, रूम हीटर और इलेक्ट्रिक Kettles पर 60% तक डिस्‍काउंट

एमेजॉन की ओर से OneCard क्रेडिट कार्ड से ट्रांजैक्‍शन पर 10 फीसदी का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट ऑफर किया जा रहा है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2021 18:13 IST
ख़ास बातें
  • Bajaj New Shakti Neo 15L को 5899 रुपये में खरीदा जा सकता है
  • Crompton Amica 15L वॉटर हीटर की कीमत सेल के दौरान 6,599 रुपये है
  • रूम हीटर खरीदने वालों के लिए भी अच्‍छी डील हैं

इस सेल के दौरान स्मार्ट प्लग जैसी डिवाइसेज पर भी एमेजॉन डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

Photo Credit: Amazon

एमेजॉन विंटर शॉपिंग स्टोर Amazon Winter Shopping Store सेल की घोषणा कर दी गई है। इसके तहत गीजर, रूम हीटर और इलेक्ट्रिक केतली kettles जैसे प्रोडक्‍ट 60 फीसदी तक की छूट के साथ उपलब्ध होंगे। 11 जनवरी तक चलने वाली इस सेल में कंबल, रजाई, रेक्लाइनर, कम्फर्ट, बेड, कुकवेयर और डिनरवेयर जैसे प्रोडक्‍ट भी रियायती कीमतों पर खरीदे जा सकेंगे। एमेजॉन की ओर से OneCard क्रेडिट कार्ड से ट्रांजैक्‍शन पर 10 फीसदी का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट ऑफर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इस सेल में बेहतरीन प्राइस पर मिल रहे कुछ प्रोडक्‍ट्स के बारे में।  

एमेजॉन विंटर शॉपिंग स्टोर सेल में बजाज Bajaj और क्रॉम्पटन Crompton समेत विभिन्न ब्रांडों के वॉटर हीटर पर आकर्षक छूट दी जा रही है। Bajaj New Shakti Neo 15L कैपिसि‍टी का वॉटर हीटर 5,899 रुपये कीमत में खरीदा जा सकता है, जबकि इसके ओरिजिनल प्राइस 10,450 रुपये हैं। Crompton Amica 15L वॉटर हीटर की कीमत सेल के दौरान 6,599 रुपये है। इसके ओरिजिनल प्राइस 11,500 रुपये हैं। रूम हीटर खरीदने वालों के लिए भी अच्‍छी डील हैं। Morphy Richards OFR 09 2000-Watt Oil Filled Radiator पर 4,469 रुपये का डिस्‍काउंट दिया गया है। यह 7,330 रुपये कीमत पर उपलब्ध है। इसके अलावा Bajaj, Orpat और Havells के भी हीटर खरीद सकते हैं।
Advertisement

इस सेल के दौरान स्मार्ट प्लग जैसी डिवाइसेज पर भी एमेजॉन डिस्काउंट ऑफर कर रही है। एनर्जी मॉनिटरिंग के साथ आने वाले Wipro 16A Wi-Fi Smart Plug को 999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। 

इसके अलावा भी एमेजॉन विंटर शॉपिंग स्टोर में कई सारे प्रोडक्‍ट शानदार कीमतों में उपलब्‍ध हैं। इनमें Careview एंटी-पॉल्यूशन N 95 रीयूजेबल फेस मास्क, Solimo माइक्रोफाइबर रिवर्सिबल कम्‍फर्टर, Milton थर्मोस्टील फ्लिप लिड फ्लास्क और जिम में इस्‍तेमाल होने वाले कई प्रमुख प्रोडक्‍ट शामिल हैं। अगर आप गाड़ी रखते हैं, तो अपनी कार के लिए फॉग लाइट, एयर प्यूरीफायर और माइक्रोफाइबर क्लॉथ भी खरीद सकते हैं।
Advertisement

एमेजॉन विंटर शॉपिंग स्टोर सेल 11 जनवरी तक चलेगी। सर्दियों की जरूरत के लिए खासतौर पर इसका रुख किया जा सकता है। गौरतलब है कि एमेजॉन समय-समय पर कस्‍टमर्स के लिए सेल लाता रहता है। एमेजॉन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल हर साल नवरात्र और दिवाली के वक्‍त आती है, जिसका कस्‍टमर्स को इंतजार रहता है। इस साल भी एमेजॉन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में यूजर्स को कई डिस्‍काउंट और डील्‍स ऑफर की गई थीं। होम अप्‍लायंसेज, खासतौर पर टेलिविजन की कैटिगरी में लोगों ने जमकर ऑनलाइन खरीदारी की। स्‍मार्टफोन्‍स हमेशा की तरह ऑनलाइन खरीदारी में लोगों की पहली पसंद रहे।  
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  2. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  3. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
  4. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
  5. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
  6. Xiaomi 18 Max में हो सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप!
  7. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  8. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  9. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  10. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.