Amazon में शुरू हुई हजारों वर्कर्स की छंटनी, डिवाइसेज, रिटेल और HR यूनिट्स पर लटकी तलवार

टेक्नोलॉजी सेक्टर में बहुत सी कंपनियों ने पिछले कुछ सप्ताह में छंटनी की है। इनमें सोशल मीडिया साइट फेसबुक शामिल है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 नवंबर 2022 16:38 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के वर्कर्स की संख्या लगभग तीन लाख है
  • इसकी योजना लगभग 10,000 जॉब्स में कटौती करने की है
  • सोशल मीडिया साइट फेसबुक में भी बड़े पैमाने पर छंटनी की जा रही है

कंपनी के डिवाइसेज में वॉयस असिस्टेंट Alexa की सबसे अधिक बिक्री होती है

ग्लोबल ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने बताया है कि उसने अपने डिवाइसेज ग्रुप से वर्कर्स की छंटनी की है। कंपनी की योजना लगभग 10,000 जॉब्स में कटौती करने की है। इनमें रिटेल और ह्युमन रिसोर्सेज डिविजंस शामिल होंगी। टेक्नोलॉजी सेक्टर में बहुत सी कंपनियों ने पिछले कुछ सप्ताह में छंटनी की है। इनमें फेसबुक और ट्विटर शामिल हैं। 

Amazon के एग्जिक्यूटिवस Dave Limp ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि कंपनी ने अपनी डिवाइसेज यूनिट का साइज घटाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, "हम एक अनिश्चित मैक्रो इकोनॉमिक स्थिति का सामना कर रहे हैं। हमने पिछले कुछ महीनों में उन एरिया पर अधिक ध्यान दिया है जो हमारे कस्टमर्स और बिजनेस के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं।" कंपनी के वर्कर्स की संख्या लगभग तीन लाख है। कंपनी ने इसे लगभग तीन प्रतिशत घटाने की योजना बनाई है। एमेजॉन के डिवाइसेज में वॉयस असिस्टेंट Alexa की सबसे अधिक बिक्री होती है। हालांकि, कंपनी के फाउंडर Jeff Bezos का कहना है कि इन डिवाइसेज को डिस्काउंट पर बेचा जाता है और यह कई बार कॉस्ट से भी कम होता है। 

हाल ही में बेजोस ने बताया था कि वह अरबों डॉलर की अपनी वेल्थ का एक बड़ा हिस्सा चैरिटी के लिए देने की योजना बना रहे हैं। दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बेजोस की संपत्ति 124 अरब डॉलर से अधिक होने का अनुमान है। उनकी डोनेशन में से क्लाइमेट चेंज से निपटने की कोशिशों पर बड़ा खर्च किया जाएगा। इसके अलावा वे ऐसे लोगों को भी मदद देंगे जो सामाजिक और राजनीतिक विभाजनों के बीच मानवता को एकजुट करने के लिए काम कर रहे हैं। पिछले वर्ष जुलाई में Amazon के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर इस्तीफा देने वाले बेजोस के पास कंपनी की कुल शेयरहोल्डिंग में से लगभग 10 प्रतिशत है। समाचार पत्र वॉशिंगटन पोस्ट और एयरोस्पेस कंपनी Blue Origin का मालिकाना हक भी बेजोस के पास है।

लोकप्रिय सोशल मीडिया साइट Facebook को चलाने वाली कंपनी Meta से भी 11,000 से अधिक एंप्लॉयीज की छंटनी की जाएगी। यह कंपनी की कुल वर्कफोर्स का लगभग 13 प्रतिशत है। इस वर्ष टेक कंपनियों में बड़ी छंटनियों में से यह एक है। Meta को कॉस्ट बढ़ने और विज्ञापनों में कमजोरी जैसी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  2. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  3. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  4. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  5. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  7. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  10. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.