Amazon दे रहा है 1,000 रुपये Amazon Pay कैशबैक, जानें क्या है ऑफर

अमेजन ने कुछ नए ऑफर्स की घोषणा की है। इस नए ऑफर के तहत Amazon यूजर 1,000 रुपये का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं।

Amazon दे रहा है 1,000 रुपये Amazon Pay कैशबैक, जानें क्या है ऑफर

Amazon दे रहा है 1,000 रुपये Amazon Pay कैशबैक, जानें क्या है ऑफर

ख़ास बातें
  • 31 जनवरी तक ही वैध रहेगा Amazon Pay कैशबैक ऑफर
  • एक ही बार उठा पाएंगे कैशबैक ऑफर का लाभ
  • 5,000 रुपये के टॉप-अप पर मिलेगा 1,000 रुपये का कैशबैक
विज्ञापन
ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon ने पिछले साल जनवरी में अमेज़न पे में 'कैश लोड' सर्विस को जोड़ा था। इस सर्विस की मदद से ग्राहक डिलीवरी के समय अपने Amazon Pay वॉलेट को टॉप-अप करवा कर बिल का भुगतान कर सकते हैं। अमेजन ने कुछ नए ऑफर्स की भी घोषणा की है, इसके तहत कैश लोड करने पर 1,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। Amazon यूजर यदि 5,000 रुपये या उससे अधिक का टॉप-अप कराते हैं तो उन्हें 1,000 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा।

100 रुपये के टॉप-अप पर 50 रुपये का कैशबैक मिलेगा। अमेजन ग्राहकों के लिए यह ऑफर 12 जनवरी से शुरू हुआ है और इस माह के अंत तक यानी 31 जनवरी तक ही वैध रहेगा। इस ऑफर का लाभ आपको तभी मिलेगा जब आप डिलीवरी कार्यकारी की मदद से अमेजन पे वॉलेट को टॉप-अप करवाएंगे। टॉप-अप करवाने के बाद Amazon Pay वॉलेट से बिल का भुगतान किया जा सकेगा। ऑफर की अवधि रहने तक केवल एक ही बार इस ऑफर का लाभ उठाया जा सकेगा।  
 
amazon
 

जानें, Amazon Pay कैश-लोड ऑफर कैसे करता है काम

सबसे पहले आपको इस बात को ध्यान में रखना है कि ऑर्डर करते समय आपको कैश-ऑन-डिलीवरी विकल्प का चुनाव करना है। ऑर्डर आने पर आप डिलीवरी कार्यकारी की मदद से अमेजन पे वॉलेट को टॉप-अप करें। टॉप-अप होने के बाद आप बिल का भुगतान आसीन से कर सकेंगे। कैशबैक अमेजन गिफ्ट कार्ड के रूप में यूजर के अकाउंट में जोड़ दिया जाएगा। बता दें कि वॉलेट टॉप-अप करने के सात दिनों के भीतर कैशबैक प्राप्त होगा। यदि आप बिल भुगतान से अधिक राशि टॉप-अप कराते हैं तो ऐसे में शेष राशि का इस्तेमाल भविष्य में ऑर्डर खरीदने, मोबाइल रीचार्ज, बिल भुगतान, टिकट खरीदने और अमेजन प्राइम सर्विस लेने के लिए किया जा सकेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Amazon, Amazon Pay, Cashback, Amazon Pay Cashback Offer
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  3. WWDC 2026: Apple ने कन्फर्म की इवेंट की तारीख, iOS 27 और AI वाले Siri पर रहेंगी नजरें!
  4. Oppo Reno 16 सीरीज का लॉन्च से पहले हुआ खुलासा, जानें डिजाइन, फीचर्स से लेकर सबकुछ
  5. Vivo S60 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh की होगी बैटरी
  6. कब रुकेगा Layoffs का सिलसिला? Meta में 10% कर्मचारियों की छंटनी, AI पर बड़ा दांव!
  7. 31.5 इंच साइज और 4K OLED डिस्प्ले, गेमर्स के लिए BenQ लाया 240Hz मॉनिटर, जानें कीमत
  8. Realme 16T 5G में होगा 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा, 8000mAh बैटरी
  9. फोन के पीछे चिपकते ही शुरू होगी चार्जिंग! इस प्राइस पर आया URBN का नया 10,000mAh पावर बैंक
  10. itel A100 Pro भारत में लॉन्च: कम बजट में मिलिट्री ग्रेड मजबूती और Ultralink नेटवर्क टेक्नोलॉजी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »