Amazon कर्मचारी हफ्ते में 3 दिन नहीं आए ऑफ‍िस, तो जा सकती है जॉब

इस सप्ताह की शुरुआत में एमेजॉन ने एक इंटरनल पोर्टल के जरिए अपने मैनेजर्स के साथ अपडेटेड गाइडलाइन शेयर की थीं।

Amazon कर्मचारी हफ्ते में 3 दिन नहीं आए ऑफ‍िस, तो जा सकती है जॉब

एमेजॉन के ज्‍यादातर कर्मचारियों को हफ्ते में 3 बार ऑफ‍िस आना होता है।

ख़ास बातें
  • ऑफ‍िस नहीं आ रहे कर्मचारियों पर ऐक्‍शन ले सकती है एमेजॉन
  • सप्‍ताह में तीन दिन ऑफ‍िस आना होता है कर्मचारियों को
  • मैनेजर्स को दी गई एक्‍शन लेने की छूट
विज्ञापन
कोविड के दौर में शुरू हुए वर्क फ्रॉम होम के कल्‍चर को ज्‍यादातर कंपनियां बंद कर चुकी हैं। इम्‍प्‍लॉइज को ऑफि‍स बुलाया जा रहा है या फ‍िर हाइब्रिड मॉडल पर काम करने की छूट मिल रही है। एमेजॉन (Amazon) ने भी इस साल की शुरुआत में कहा था कि मई से कर्मचारियों को कम से कम तीन दिन ऑफ‍िस आना होगा। हालांकि कई कर्मचारी इस नियम का पालन नहीं कर रहे। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, एमेजॉन कथित तौर अपनी रिटर्न टु ऑफ‍िस पॉलिसी को लेकर सख्‍त हो रही है। 

इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अपने मैनेजर्स को उन कर्मचारियों को निकालने की छूट दे रही है, जो हफ्ते में 3 दिन ऑफ‍िस आने के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। एमेजॉन की अपडेटेड ग्‍लोबल मैनेजर गाइडेंस से यह जानकारी हाथ लगी है।   

कहा जाता है कि इस सप्ताह की शुरुआत में एमेजॉन ने एक इंटरनल पोर्टल के जरिए अपने मैनेजर्स के साथ अपडेटेड गाइडलाइन शेयर की थीं। गौरतलब है कि एमेजॉन के ज्‍यादातर कर्मचारियों को हफ्ते में 3 बार ऑफ‍िस आना होता है। एमेजॉन के फैसले को उसके सख्‍त कदम के तौर पर देखा जा रहा है। 

हालांकि ऑफ‍िस नहीं आने वालों को फौरन टर्मिनेट नहीं करने को कहा गया है बल्कि मैनेजर्स को तीन चरणों वाला एक स्‍टेप पूरा  करना होगा। पहले चरण में मैनेजर्स को उन कर्मचारियों से प्राइवेट बातचीत करनी होगी, जो सप्‍ताह में तीन दिन ऑफ‍िस नहीं आ रहे। इसमें ई-मेल में डॉक्‍युमेंट करना होगा। 

इसके बाद भी कर्मचारी ऑफ‍िस नहीं आता है तो दूसरा स्‍टेप फॉलो किया जाएगा। इसमें उनसे कहा जाएगा कि सप्‍ताह में तीन दिन ऑफ‍िस आना होगा। कर्मचारियों से स्‍पष्‍टीकरण मांगा जाएगा और कहा जाएगा कि बिना सही कारण के ऑफ‍िस नहीं आने पर उन पर ऐक्‍शन लिया जा सकता है। इसमें टर्मिनेशन की बात भी शामिल है। 

आखिरी चरण में एचआर की ओर से लिखित में चेतावनी दी जाएगी और र्कारवाई की बात होगी। आखिरकार जॉब खत्‍म की जा सकती है। गौरतलब है कि इसी साल फरवरी में एमेजॉन ने कर्मचारियों से कहा था कि मई महीने से उन्‍हें हफ्ते में कम से कम 3 दिन ऑफ‍िस आना होगा। जो कर्मचारी दूरदराज के इलाकों से थे, उन्‍हें उस नजदीकी ऑफ‍िस में जाने को कहा गया जहां उनकी टीम के ज्‍यादातर मेंबर काम करते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »