अमेज़न ग्रेट इंडियन सेलः मोटो जी4 प्लस, लेईको ले मैक्स 2 और शाओमी रेडमी नोट 3 पर छूट

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 सितंबर 2016 18:09 IST
स्नैपडील और फ्लिपकार्ट की वार्षिक सेल की शुरुआत रविवार को होगी, जबकि अमेज़न की सेल का आगाज़ शनिवार को ही हो जाएगा। अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की शुरुआत आज मध्यरात्रि से होगी और 5 अक्टूबर तक चलेगी। स्नैपडील और फ्लिपकार्ट की तरह अमेज़न पर भी स्मार्टफोन, वियरेबल, टैबलेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स पर बड़ी छूट की उम्मीद की जा सकती है।

अमेज़न इंडिया ने अब तक सेल के दौरान उन प्रोडक्ट की लिस्ट जारी नहीं की है जिनपर छूट मिलेगी। हालांकि, वेबसाइट पर कुछ प्रोडक्ट लिस्ट किए गए जो 1 अक्टूबर से शुरू होने वाली सेल के दौरान छूट के साथ उपलब्ध होंगे। सेल में मोटो जी4 प्लस, लेईको ले मैक्स 2, शाओमी रेडमी नोट 3, कूलपैड मेगा 2.5डी और लेनोवो वाइब के4 नोट सस्ते में मिलेंगे।

(पढ़ें: फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेलः इन ऑफर पर रहेगी सबकी नज़र)

इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 4, शाओमी 10000 एमएएच पावर बैंक, पेबल स्मार्टवॉच, लेनोवो योगा टैब 3, 13 इंच ऐप्पल मैकबुक प्रो और लेनोवो, एचपी और माइक्रोमैक्स लैपटॉप पर छूट मिलेगी। आपको सेनयो, नोबल स्किडो, टीसीएल और माइक्रोमैक्स टेलीविज़न सेट पर भी छूट मिलेगी। इन प्रोडक्ट पर कितनी छूट मिलने वाली है, इसका खुलासा आज मध्यरात्रि को ही होगा।
Advertisement

अमेज़न का कहना है कि ये सभी प्रोडक्ट ब्लॉकबस्टर डील का हिस्सा होंगे। और कंपनी को इन प्रोडक्ट के जल्द आउट ऑफ स्टॉक हो जाने की उम्मीद है। अमेज़न इंडिया यूज़र को पहले से ही रजिस्टर करने का सुझाव दे रही है। इसके अलावा बिलिंग और कार्ड डिटेल को भी पहले ही स्टोर करने का भी सुझाव दिया है, ताकि कोई ऑफर हासिल करने में देर ना हो।
Advertisement

प्रोडक्ट पर कितनी छूट मिलेगी? इसका खुलासा अभी नहीं पाया है। लेकिन अमेज़न इंडिया का कहना है कि चुनिंदा स्मार्टफोन पर 30 फीसदी तक की छूट मिलेगी। वहीं, फिटनेस ट्रैकर पर 40 फीसदी तक की छूट दी जाएगी। वनप्लस, शाओमी, मोटोरोला और सैमसंग जैसे ब्रांड इस सेल का हिस्सा होंगे। अमेज़न इंडिया ने सेल के लिए एचडीएफसी बैंक के साथ समझौता किया है। इस बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से वेबसाइट से खरीदारी करने पर 10 फीसदी और ऐप से खरीदारी करने पर 15 फीसदी का कैशबैक मिलेगा।

इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट के अलावा चुनिंदा प्रीमियम वॉच पर 50 फीसदी तक की और वॉलेट पर 70 फीसदी तक की छूट मिलेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  4. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  7. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  8. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  10. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.