Amazon दे रहा है 3 लाख रुपये तक कमाने का मौका, हर दिन देने होंगे अपने 6 घंटे

भारत में अमेजन डिलिवरी पार्टनर (Amazon Delivery Partner) के तौर पर काम कर लोग सालाना 3 लाख रुपये तक कमा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि आपको इसके लिए 8 से 10 घंटों का समय बर्बाद करने की आवश्यकता भी नहीं है।

Amazon दे रहा है 3 लाख रुपये तक कमाने का मौका, हर दिन देने होंगे अपने 6 घंटे

Amazon अपने डिलिवरी पार्टनर को हर घंटे 140 रुपये तक कमाने का मौका दे रहा है

ख़ास बातें
  • Amazon के डिलिवरी पार्टनर के पास हर घंटे 140 रुपये तक कमाने का मौका
  • 6 घंटे प्रति दिन काम कर कमा सकते हैं सालाना 3 लाख रुपये तक
  • शुरुआत करने के लिए Amazon Flex ऐप पर करना होगा रजिस्टर
विज्ञापन
यदि आप फुल टाइम या पार्ट टाइम जॉब (Part time jobs) की तलाश में है, तो लोकप्रिय ई-कॉमर्स कंपनी Amazon आपको अच्छी कमाई करने का मौका दे रही है। Amazon ने कुछ साल पहले अपनी Flex सर्विस को भारत लाई थी, जिसके जरिए लोग कंपनी के डिलिवरी पार्टनर (Amazon delivery partner jobs in India) के तौर पर खुद को रजिस्टर करा सकते हैं और हर दिन कुछ घंटों का समय इस्तेमाल में लाते हुए पैसे कमा सकते हैं। भारत में अमेजन डिलिवरी पार्टनर के तौर पर काम कर लोग सालाना 3 लाख रुपये तक कमा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि आपको इसके लिए 8 से 10 घंटों का समय बर्बाद करने की आवश्यकता भी नहीं है। आइए हम आपको बताते हैं कि अमेजन के डिलिवरी पार्टनर कैसे बनते हैं (How to become amazon delivery partner) और आप ऐसा करने से कितनी कमाई (Amazon delivery partner salary or earning) कर सकते हैं।
 

How to become Amazon Delivery Partner?

अमेजन डिलिवरी पार्टनर कैसे बनें?

Amazon Flex ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के FAQ पेज पर इस काम से संबंधित सभी जानकारियां दी हुई है। हम इन जानकारियों को आपके लिए सरल बना रहे हैं। अमेजन का डिलीवरी पार्टनर बनने के लिए आपको सबसे पहले अपनी कुछ जानकारियां मुहैया करा कर Amazon Flex ऐप को डाउनलोड करना होगा। इन जानकारियों में आपका नाम, मोबाइल नंबर, इमेल एड्रेस, आपके पास किस तरह का वाहन है आदि शामिल हैं। इसके बाद आपको खुद को ऐप पर रजिस्टर करना होगा। इसके बाद आपको अपने मौजूदा अमेजन अकाउंट के जरिए ऐप में लॉग-इन करना होगा और यदि आपके पास अमेजन अकाउंट नहीं है, तो आप अपना नया अकाउंट बना सकते हैं।

इसके बाद आपको बैकग्राउंड चेक (पहचान की जांच) कराने के लिए ऐप द्वारा मांगी गई जानकारियों को सही-सही डालना होगा। इसके बाद आपको अपना सर्विस एरिया चुनना होगा, जहां आप डिलिवरी सर्विस देना चाहते हैं। टैक्स की कटौती और पेमेंट की प्राप्ति के लिए आपको कुछ अन्य जानकारियां भी देनी होगी।
 

What are the requirements to become a delivery partner?

अमेजन डिलिवरी पार्टनर बनने के लिए क्या चाहिए?

सबसे पहले आपकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। इसके अलावा आपके पास एक Android फोन होना चाहिए, जिसमें कम से कम 2GB रैम होनी चाहिए। इस फोन में फ्लैश के साथ कैमरा, GPS लोकेशन सर्विस और वॉइस व डेटा कनेक्टिविटी के साथ एक एक्टिव सिम कार्ड होना जरूरी है।

इसके बाद दूसरी सबसे जरूरी आवश्यकता यह है कि आपके पास एक वाहन होना चाहिए। आपके पास एक वैध ड्राइविंग लाइसेंस, आपके वाहन की वैध आरसी (RC), वाहन का बीमा सर्टिफिकेट और प्रदूशण सर्टिफिकेट (PUC) भी होना जरूरी है। टैक्स से संबंधित दस्तावेज़ों में वैध पैन कार्ड और पेमेंट की प्राप्ति के लिए एक सेविंग या करेंट अकाउंट का होना भी आवश्यक है।
 

Amazon delivery partner earning?

अमेजन डिलिवरी पार्टनर कितना कमा सकते हैं?

अमेजन का कहना है कि डिलिवरी पार्टनर हर घंटे 120 से 140 रुपये कमा सकता है और प्रति दिन अधिकतम 6 घंटे काम कर सकता है। इसके अनुसार आप प्रति माह औसत 25,000 रुपये और सालाना औसत 3 लाख रुपये तक कमा सकते हैं। यदि आप इस काम को पार्ट टाइम के तौर पर करते हैं और प्रति दिन अधिकतम 4 घंटे काम करते हैं, तो आप प्रति माह औसत लगभग 17,000 रुपये और सालाना औसत 2 लाख रुपये तक कमा सकते हैं। अमेजन का कहना है कि डिलिवरी पार्टनर को इस कमाई का 1% टैक्स के रूप में देना होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
  2. 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर भारत सरकार का एक्शन, अश्लील कंटेंट के चलते बैन
  3. Redmi 17C 5G आया BIS और NBTC वेबसाइट पर नजर, जल्द होगा सकता है लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. Realme Power Days Sale: 3 हजार सस्ते मिल रहे 10000mAh बैटरी वाले Realme P4 Power 5G, Realme P4 Pro 5G जैसे फोन
  6. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8 की दुबई, यूएस, यूके, सिंगापुर, कनाडा, वियतनाम और भारत में कीमत
  7. Commonwealth Games 2026 Live Streaming: आज से शुरू भारत के मुकाबले, जानें टाइमिंग और स्ट्रीमिंग डिटेल्स, यहां देखें लाइव
  8. IND vs ZIM T20I Live Streaming: भारत-जिम्बाब्वे टी20 मैच इस चैनल पर होगा लाइव, ऐसे देख पाएंगे बिल्कुल फ्री!
  9. boAt Nirvana Eutopia 2 ANC लॉन्च, डुअल ड्राइवर्स और 3D ऑडियो के साथ आया हेडफोन, जानें कीमत
  10. ₹10 हजार में 4K प्रोजेक्टर, 130 इंच तक दिखाएगा फिल्में! TecSox Prime भारत में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »